Sports News
RR vs RCB IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
RR vs RCB IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, April 11, 2025
Updated On: Friday, April 11, 2025
RR vs RCB IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला 13 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि अपने पिछले मैचों में दोनों टीमों की हार हुई थी. लेकिन अब दोनों की नज़रें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. इस लेख में हम RR और RCB के हेड-टू-हेड आंकड़ों, संभावित प्लेइंग XI, प्रमुख खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन और टीम प्रेडिक्शन पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे आप जान सकें कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Friday, April 11, 2025
RR vs RCB IPL 2025: TATA IPL 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 13 अप्रैल बुधवार शाम 3:30 बजे स्वामी मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा.RCB इस सीज़न में रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के पास फिल सॉल्ट और टिम डेविड जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलट सकते हैं.
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) भी संजू सैमसन की कप्तानी में मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं..
इस लेख में हम RR और RCB के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI, प्रमुख खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन और मैच प्रेडिक्शन पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे आप अंदाजा लगा सकें कि इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
RR vs RCB : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 13 अप्रैल 2025 |
समय (Time) | दोपहर 3:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | स्वामी मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
टीमें (Teams) | राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
कप्तान (Captain) RCB | रजत पाटीदार |
कप्तान (Captain) RR | संजू सैमसन |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RCB | कोई जीत नहीं |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RCB | रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल सॉल्ट |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RR | यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग |
RR vs RCB: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए आईपीएल मुकाबले हमेशा दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहे हैं.RCB की प्लेइंग XI बहुत मजबूत है, इसने कई मैचों में विरोधी टीम को कड़ी टक्कर दी है. जबकि RR एक अनुभवी टीम के रूप में अपनी बैलेंस्ड प्लेइंग XI और आक्रामक बल्लेबाजों के लिए पहचानी जाती है. दोनों टीमों के बीच अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबले करीबी और दिलचस्प रहे हैं. नीचे दिए गए आंकड़ों में RR और RCB की अब तक की जीत-हार का पूरा ब्यौरा दिया गया है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 32 |
RR की जीत (RR won) | 14 |
RCB की जीत (RCB won) | 15 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 3 |
RR vs RCB, स्वामी मानसिंह स्टेडियम, जयपुर ( Sawai Mansingh Stadium, Jaipur)
स्वामी मानसिंह स्टेडियम.जुयपर की पिच T20 मुकाबलों, खासकर IPL में बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है.जयपुर की यह पिच आम तौर पर बैट और बॉल के बीच बैलेंस बनाए रखती है, शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है,जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है. इसके अलावा टिककर खेलनों वालों को इस पिच पर फायदा मिलता है. ऐसे में RR vs RCB का यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है.
स्वामी मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Sawai Mansingh Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 57 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 20 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 37 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 28.3 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 28.5 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 217/6 SRHvs RCB |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 59 By RR vs RCB |
RR vs RCB, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- यशस्वी जायसवाल (RR): राजस्थान के लिए एक धमाकेदार ओपनर, जो तेज शुरुआत देने में माहिर हैं अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 6 गेंदों में 7 रन मारे सिर्फ. हालांकि, उन्होंने पिछले कई मैचों अच्छा प्रदर्शन किया.
- नितीश राणा (RR): चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. RCB के खिलाफ उनकी मिडिल ओवरों में आक्रामकता टीम की जीत की कुंजी हो सकती है.
- संजू सैमसन (RR): कप्तान के रूप में सैमसन की जिम्मेदारी बड़ी होगी, अपने पिछले मैच में उन्होंने 28 गेंदों में 41 रनों की अहम् पारी खेली. उनकी क्लासिक और तेज बल्लेबाज़ी RCB के गेंदबाजों को चुनौती दे सकती है.
- विराट कोहली (RCB): विराट कोहली RCB के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्होंने मुंबई के खिलाफ 42 गेंदों में 67 रनों की अहम पारी खेली, इस बार कोहली पूरी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पिछले मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था,
- रजत पाटीदार(RCB): रजत पाटीदार भी टीम के लिए अब तक बढ़िया खेलते हुए आए हैं. उन्होंने पिछले मैच में उन्होंने 23 गेंदों में 25 बनाए. दूसरी ओर उनकी कप्तानी में टीम इस बार शानदार खेल रही है.
- फिल सॉल्ट (RCB): फिल सॉल्ट भी RCB के लिए गेम चैंजर साबित हो सकता है, उन्होंने पिछले कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में उन्होंने 17 गेंद में 37 रन बनाए थे.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 16 गेंदों में 20 रन, पंजाब के खिलाफ 38 रन, पिछेल मैच में गुजरात के 28 गेंदों में 41 रन बना |
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | बेंगलौर के खिलाफ 36 गेंदों में 49 रन, टीम को मिडल ऑर्डर में स्थिरता दी |
नितीश राणा | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, मिडिल ओवरों में आक्रामक भूमिका |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | मुंबई के खिलाफ 42 गेंदों में 67 रनों की अहम पारी खेली, फॉर्म आने के बाद लंबा स्कोर बनाने में माहिर |
रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 64 रन बनाए, गेंद और बल्ले में सहयोग देने की क्षमता |
फिल सॉल्ट | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | RCB के गेम चैंजर, 26 गेंदों में 38 रन, टीम के कप्तान के रूप में नेतृत्व और तेजी से रन बनाने की क्षमता |
RR vs RCB, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- ध्रुव जुरेल (RR): चेन्नई के खिलाफ मैच में मात्र 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उनकी हालिया फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है, जिससे उनकी Consistency पर सवाल उठते हैं. ऐसे में उन्हें फैंटेसी टीम से दूर रखना बेहतर हो सकता है.
- भुवनेश्वर कुमार (RCB): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कई मैचो में 10 से ज्यादा रन नहीं बना पाए, पिछले कुछ मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उन्हें फैंटेसी टीम में शामिल करना एक जोखिम भरा फैसला हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
भुवनेश्वर कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | दिल्ली के खिलाफ 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया, पिछले कई मैचों में रन बनाने में असफल रहे हैं. |
ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, हालिया फॉर्म अस्थिर रही है. |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | बल्लेबाज/कप्तान/विकेट कीपर | ₹18.00 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | ₹18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | ₹11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | ₹14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | ₹14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | ₹4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | ₹5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | ₹4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | ₹4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | ₹6.50 |
RCB संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | विराट कोहली (Virat Kohli) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹21.00 |
2 | फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) | बल्लेबाज/विकेटकीपर (Batsman/WK) | ₹11.50 |
3 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹2.00 |
4 | रजत पाटीदार (Rajat Patidar) (कप्तान) | बल्लेबाज/कप्तान (Batsman/Captain) | ₹11.00 |
5 | जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹11.00 |
6 | लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹8.75 |
7 | टिम डेविड (Tim David) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.00 |
8 | क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹5.75 |
9 | भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹10.75 |
10 | जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹12.50 |
11 | यश दयाल (Yash Dayal) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹5.00 |
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) से 58 रनों से हार गई थी. GT ने राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी. इस मैच में RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खराब फॉर्म दिखी. टीम सिर्फ159 पर ऑल आउट हो गई थी. संजू सैमसन ने 28 गेंदों में सिर्फ 41 रन बनाए थे.
RCB के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स (RCB) दिल्ली कैपिटल्स (DC)से 6 विकेट से हार गई थी.10 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में बंगलौर (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 163/7 स्कोर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को दिया था, दिल्ली कैपिटल्स ने महज 17.5 में 169 रन बनाकर RCB को मात दे दी थी.
RR vs RCB संभावित परिणाम (Possible Outcome)
राजस्थान रॉयल्स (RR) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.