Sports News
BAN vs AFG Playing-XI: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 15, 2025
Last Updated On: Monday, September 15, 2025
BAN vs AFG Playing-XI: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) की टीमें 14 सितंबर को Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में आमने-सामने होंगी. Asia Cup T20 में यह ग्रुप-बी का नौवां मैच होगा. जानें बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 15, 2025
BAN vs AFG Playing-XI: एशिया कप 2025 का ग्रुप-बी का नौवां मुकाबला 16 सितंबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup 2025) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 7:30 बजे होगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और इस बार भी दर्शकों को कड़ी टक्कर की उम्मीद है. लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम संतुलित नज़र आ रही है, जबकि राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान की टीम अपने ऑलराउंडर्स और स्पिन अटैक पर भरोसा करेगी. BAN vs AFG मैच शुरू होने से पहले आइए जानते हैं किस प्लेइंग-11 के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतर सकती हैं और कौन होंगे इस मैच के प्रमुख खिलाड़ी.
Match Venue & Timing
Match Details | Information |
Venue | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi |
Date | Tuesday, September 16, 2025 |
Time | 8:00 PM IST |
Match | BAN vs AFG, 9th Match, Group B, Asia Cup 2025 |
BAN vs AFG Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
बांग्लादेश
अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगा. श्रीलंका के खिलाफ टीम 20 ओवर में 139/5 का स्कोर ही बना पाई थी. एक समय तो टीम के 5 बल्लेबाज 53 रन पर पवेलियन में थे. श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की गेंदबाजी अच्छी रही थी.
Bangladesh Probable Playing-XI |
---|
लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर) |
परवेज हुसैन इमोन |
तंजीद हसन तमीम |
तौहीद हृदोय |
जेकर अली |
शमीम हुसैन |
महेदी हसन |
रिशाद हुसैन |
तंजीम हसन साकिब |
शोरफुल इस्लाम |
मुस्तफिजुर रहमान |
अफगानिस्तान
पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. टीम की स्पिन गेंदबाजी कमाल के फॉर्म में है. ऐसे में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को एक बार फिर वे कम स्कोर पर ऑलआउट करना चाहेंगे.
Afghanistan Probable Playing-XI |
---|
राशिद खान (कप्तान) |
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) |
सेदिकुल्लाह अटल |
इब्राहिम जादरान |
गुलबदीन नाइब |
अजमतुल्लाह ओमरजई |
मोहम्मद नबी |
करीम जनत |
नूर अहमद |
एएम गजनफर |
फजलहक फारूकी |
Bangladesh vs Afghanistan, Asia Cup 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
बांग्लादेश (BAN) | अफगानिस्तान (AFG) |
---|---|
लिटन दास | राशिद खान |
मुस्तफिजुर रहमान | रहमानुल्लाह गुरबाज |
तौहीद हृदोय | मोहम्मद नबी |
महेदी हसन | फजलहक फारूकी |
Asia Cup 2025 के लिए Bangladesh और Afghanistan की पूरी टीम
बांग्लादेश की टीम | अफगानिस्तान की टीम |
---|---|
लिटन दास (कप्तान) | राशिद खान (कप्तान) |
तंजीद हसन तमीम | रहमानुल्लाह गुरबाज |
परवेज हुसैन इमोन | इब्राहिम जादरान |
सैफ हसन | दरविश रसूली |
तौहीद हृदोय | सेदिकुल्लाह अटल |
जेकर अली | अजमतुल्लाह उमरजई |
शमीम हुसैन | करीम जनत |
नुरुल हसन | मोहम्मद नबी |
महेदी हसन | गुलबदीन नायब |
रिशाद हुसैन | शराफुद्दीन अशरफ |
नसुम अहमद | मोहम्मद इशाक |
मुस्तफिजुर रहमान | नूर अहमद |
तंजीम हसन साकिब | मुजीब उर रहमान |
तस्कीन अहमद | एएम गजनफर |
शोरिफुल इस्लाम | फरीद अहमद मलिक |
मोहम्मद सैफुद्दीन | फजलहक फारूकी |
नवीन-उल-हक |
ये भी पढ़ें:- हाथ नहीं मिलाने पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ दर्ज की शिकायत