IND vs SA 2nd ODI: कोहली ने जड़ा ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कि क्रिकेट जगत हक्काबक्का, दुनिया का इकलौता खिलाड़ी बना

Authored By: Nishant Singh

Published On: Friday, December 5, 2025

Last Updated On: Friday, December 5, 2025

IND vs SA: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, क्रिकेट जगत हैरान, बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी.
IND vs SA: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, क्रिकेट जगत हैरान, बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी.

रायपुर में खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल आया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टीम के संघर्ष के बीच विराट कोहली ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि मैदान ही नहीं, पूरा क्रिकेट जगत कुछ क्षणों के लिए थम-सा गया. उनकी इस पारी में सिर्फ रन नहीं, बल्कि जुनून, क्लास और एक नया इतिहास छिपा था. ऐसा क्या हुआ कि हर कोई कोहली के नाम की गूंज से भर उठा…

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Friday, December 5, 2025

IND vs SA: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भले ही टीम इंडिया को चार विकेट से शिकस्त मिली हो, लेकिन मैदान पर एक ऐसा क्षण आया जिसने हार को भी पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली ने तूफ़ानी अंदाज़ में शतक जमा कर न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक अनोखे रिकॉर्ड पर भी अपना नाम दर्ज करा दिया. यह शतक केवल रन नहीं थे, बल्कि कोहली की उस अदम्य भूख की तस्वीर थे जो हर मैच में इतिहास लिखना चाहती है. 93 गेंदों पर 102 रन की यादगार पारी में छलके अनुभव, क्लास और एटिट्यूड ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया.

विराट का 53वां वनडे शतक: रिकॉर्ड्स की किताब में एक और सोने का पन्ना

कोहली ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 शानदार छक्के जड़ते हुए 109.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल 84वां शतक है. इस उपलब्धि ने उन्हें उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में और ऊंचा पहुंचा दिया है जिनके नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं. कोहली की ये पारी उन उदाहरणों में से एक है जब खिलाड़ी टीम की स्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन उनका जज़्बा कभी धीमा नहीं पड़ता.

100+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा ODI शतक

वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रखते हुए शतक बनाना सामान्य बात नहीं. लेकिन विराट कोहली ने इसे अपनी आदत बना दिया है. उन्होंने अपने करियर में अब तक ऐसे 36 शतक लगाए हैं- जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. इस रिकॉर्ड के साथ कोहली ने एबी डिविलियर्स और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर अकेले नंबर 1 पर कब्ज़ा जमा लिया है.

ODI में 100+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी शतक (100+ स्ट्राइक रेट)
विराट कोहली 36
एबी डिविलियर्स 25
सचिन तेंदुलकर 24

कोहली की यह उपलब्धि दिखाती है कि वह सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि मैच की रफ्तार भी बदल देते हैं.

हार में भी चमकते विराट: दुनिया के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज़

किसी हारते हुए मैच में शतक लगाना मानसिक मजबूती की असली परीक्षा है. विराट कोहली इस परीक्षा में किसी भी दिग्गज से कम नहीं. भारत की हार के बावजूद कोहली का यह आठवां शतक है जब टीम विजयी नहीं हो सकी. वह दुनिया में इस मामले में चौथे स्थान पर हैं.

हार के दौरान सबसे ज्यादा वनडे शतक

खिलाड़ी शतक पारियां
सचिन तेंदुलकर 14 200
क्रिस गेल 11 161
ब्रेंडन टेलर 09 151
विराट कोहली 08 103

यह आंकड़ा बताता है कि विराट किसी भी परिस्थिति में लड़ना नहीं छोड़ते.

हार में विराट कोहली के ODI शतक

क्रम रन विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 107 इंग्लैंड (ENG) कार्डिफ़ 2011
2 123 न्यूज़ीलैंड (NZ) नेपियर 2014
3 117 ऑस्ट्रेलिया (AUS) मेलबर्न 2016
4 106 ऑस्ट्रेलिया (AUS) कैनबरा 2016
5 121 न्यूज़ीलैंड (NZ) वानखेड़े, मुंबई 2017
6 107 वेस्टइंडीज़ (WI) पुणे 2018
7 123 ऑस्ट्रेलिया (AUS) रांची 2019
8 102* साउथ अफ्रीका (SA) रायपुर 2025

कोहली के 1 पोजीशन पर सबसे ज़्यादा शतक

विराट कोहली अब नंबर-3 पोज़िशन पर 46 शतक जमा चुके हैं, जो किसी भी फॉर्मेट में एक ही बैटिंग पोज़िशन पर बनाए गए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ओपनर रहकर 45 शतक जमाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. यह बात साफ है- नंबर 3 और विराट कोहली, दोनों मानो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.

मैच का हाल: भारत का बड़ा स्कोर भी बेकार

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन ठोक दिए. ऐसा लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा, लेकिन साउथ अफ्रीका ने जवाब में कमाल कर दिया. अफ्रीकी कप्तान एडन मार्क्रम ने 98 गेंदोंर 110 रन ठोकते हुए मैच का रुख बदल दिया. उनके साथ मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 68 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 34 गेंद में 54 रन बनाकर भारतीय गेंदबाज़ी की कमर तोड़ दी. चार गेंद शेष रहते अफ्रीका ने मैच जीत लिया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. अब खिताबी भिड़ंत विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को होगी.

कोहली की पारी भारत की हार पर भारी

भले ही टीम इंडिया मैच हार गई, लेकिन इस मुकाबले को लोग कोहली के अद्भुत रिकॉर्ड के लिए याद रखेंगे. विराट कोहली का यह शतक सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उस निरंतरता और hunger की मिसाल है जो किसी खिलाड़ी को महान बनाती है. उन्होंने फिर साबित कर दिया- मैच कोई भी हो, परिस्थिति कैसी भी हो, विराट कोहली हमेशा रिकॉर्ड बनाते हुए ही चलते हैं.

यह भी पढ़ें :- अजीत अगरकर के 2 विवादास्पद फैसले, जिसने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें