जडेजा को CSK से किसने निकाला? क्या MSD के पास है फुल कंट्रोल

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, November 15, 2025

Last Updated On: Saturday, November 15, 2025

Who Removed Jadeja From CSK: MSD के पास है फुल कंट्रोल? CSK में जडेजा हटाने के पीछे की पूरी वजह.
Who Removed Jadeja From CSK: MSD के पास है फुल कंट्रोल? CSK में जडेजा हटाने के पीछे की पूरी वजह.

एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता क्रिकेट की दुनिया में सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन क्या सच में CSK के बड़े फैसले धोनी ही लेते हैं? रवींद्र जडेजा के ट्रेड से लेकर ऑक्शन तक, सुरेश रैना ने IPL 2025 में इस पर बड़ा खुलासा किया. यहां पढ़ें कि CSK का असली कंट्रोल आखिर किसके हाथ में है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Saturday, November 15, 2025

Who Removed Jadeja From CSK: एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता सिर्फ कप्तान और टीम तक सीमित नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी है. 2008 से लेकर 2025 तक धोनी CSK की पहचान बने हुए हैं. जब दो साल के बैन के बाद टीम की वापसी हुई, वह पल खुद धोनी के लिए भी भावुक था. ऐसे में हमेशा यह सवाल उठता रहा कि क्या CSK में बड़े फैसले धोनी ही लेते हैं? क्या खिलाड़ी रिटेंशन से लेकर ट्रेड तक सब कुछ उनके इशारे पर होता है? हाल ही में IPL 2025 के दौरान सुरेश रैना और रिपोर्ट्स में कई दावे सामने आए जिनमें यह भी शामिल है कि रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स भेजने में धोनी की ‘हरी झंडी’ अहम रही. लेकिन क्या यह सच है? क्या धोनी CSK को पूरी तरह कंट्रोल करते हैं? इस सवाल का जवाब आसान नहीं, लेकिन पूरा सच बेहद दिलचस्प है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी.

क्या धोनी के पास CSK का पूरा कंट्रोल है?

IPL 2025 के दौरान यह सवाल कई बार उठा. धोनी के करीबी दोस्त और पूर्व साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस पर खुलकर बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स पर रैना ने कहा, “लोग सोचते हैं कि हर बड़ा फैसला धोनी ही लेते हैं. लेकिन सच यह है कि मैं कभी किसी ऑक्शन में शामिल नहीं हुआ और न ही टीम की चर्चाओं में बैठा. हां, इतना जरूर मानता हूं कि मैनेजमेंट कभी-कभी धोनी को कॉल जरूर करता होगा. किसी खास खिलाड़ी पर उनकी राय ली जाती होगी. लेकिन यह कहना गलत होगा कि हर फैसला उन्हीं का होता है.”

फैसले कौन लेता है?

रैना के मुताबिक बड़े फैसले हमेशा मैनेजमेंट ही लेता है. धोनी से सिर्फ कुछ खिलाड़ियों के बारे में राय पूछी जाती है. जैसे- कौन से 4-5 खिलाड़ी टीम में रहने चाहिए. इन नामों में से कुछ को रिटेन कर लिया जाता है. बाक़ी प्लेयर्स को लेकर अंतिम निर्णय फ्रेंचाइजी के टॉप ऑफिशियल्स ही लेते हैं. यानी धोनी की बात सुनी जरूर जाती है, लेकिन अंतिम मुहर मैनेजमेंट की होती है.

क्या जडेजा को हटाने में धोनी की भूमिका थी?

CSK की सबसे बड़ी हलचल रही रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन का राजस्थान रॉयल्स में जाना. इसके बदले CSK ने संजू सैमसन को अपनी टीम में लिया. इस ट्रेड पर काफी चर्चा हुई. यह सवाल भी उठा कि क्या जडेजा के ट्रांसफर में धोनी का हाथ था? अधिकृत तौर पर इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया कि CSK मैनेजमेंट ने ट्रेड को आगे बढ़ाने से पहले धोनी से हरी झंडी ली थी. यानी यह साफ नहीं है कि फैसला धोनी ने लिया या मैनेजमेंट ने, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी राय अहम थी.

यह भी पढ़ें :- बुमराह पर आरोप, ICC मौन! साउथ अफ्रीका किस डर से पीछे हट गया?

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें