राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: December 13, 2025
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. मंत्रियों के बीच नए विभागों का बंटवारा करते हुए सरकार ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे पर साफ फोकस दिखाया है. उच्च शिक्षा, युवा रोजगार-कौशल विकास और सिविल एविएशन जैसे अहम विभागों का पुनर्गठन राज्य की विकास रणनीति का संकेत देता है.
Bihar News
Last Updated: December 13, 2025
बिहार चुनाव में हार के बाद भी तेज प्रताप यादव ने राजनीति से दूरी नहीं बनाई, बल्कि बड़े सियासी ऐलान के साथ फिर सुर्खियों में आ गए हैं. जनशक्ति जनता दल के संरक्षक तेज प्रताप यादव ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी. यूपी और बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर उन्होंने संकेत दे दिया है कि उनकी राजनीति अब राष्ट्रीय पटल की ओर बढ़ रही है.
Bihar News
Last Updated: December 12, 2025
एनडीए की कठोर ट्रेनिंग हमेशा चर्चा का विषय रही है, लेकिन हाल के महीनों में लगातार होती कैडेटों की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डूबने, हीटस्ट्रोक और मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या तक आखिर क्यों बढ़ रही हैं ये घटनाएं? क्या एनडीए की ट्रेनिंग संस्कृति में कोई खामी है या दबाव सहने की क्षमता कम हो रही है? पूरा मामला जानिए.
Uttar Pradesh News
Last Updated: December 11, 2025
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई हलचल है. मायावती के स्मारक मॉडल से शुरू हुआ खेल अब सपा ने अपनाया, और BJP भी उसी पिच पर उतर चुकी है. मूर्तियों, पार्कों और प्रेरणा स्थलों की इस होड़ में हर पार्टी अपनी विरासत गढ़ने में लगी है. जानिए कि क्या ये सियासी प्रतीक 2027 के चुनाव में कोई बड़ा खेल पलट देंगे?
Uttar Pradesh News
Last Updated: December 11, 2025
बिहार चुनाव के नतीजों ने यूपी की राजनीति में नई गर्मी ला दी है. महिलाओं की निर्णायक शक्ति को समझते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेल दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि 2027 में समाजवादी सरकार बनते ही यूपी की हर गरीब महिला को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. बिहार की सीख और यूपी की उम्मीद दोनों को जोड़ता यह वादा चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर रहा है.
Bihar News
Last Updated: December 10, 2025
बिहार की सियासत में एक नया तूफान उठ चुका है. जेडीयू के भीतर अब चर्चा सिर्फ एक सवाल की क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखेंगे? संजय झा के बयान ने माहौल गरमा दिया है और नीतीश के सामने “करो या मरो” जैसी स्थिति बन गई है. पार्टी का भविष्य, सिद्धांतों का दबाव और परिवारवाद का संकट सब कुछ एक साथ उनके दरवाज़े पर खड़ा है.
Haryana News
Last Updated: December 10, 2025
हरियाणा में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगीं, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ESMA लागू कर दिया. आखिर यह कानून क्या है, क्यों लगाया जाता है और इसके तहत कैसी सजा का प्रावधान होता है, यहां जानें पूरी जानकारी विस्तार से.
Bihar News
Last Updated: December 9, 2025
बिहार में नीतीश कुमार ने युवाओं के भविष्य को बदलने वाला मेगा प्लान पेश किया है. अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के साथ राज्य में तीन नए विभाग: युवा एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा और नागर विमानन बनाए जा रहे हैं. इन विभागों का मकसद है कौशल, शिक्षा और उद्योग को जोड़कर बिहार के युवाओं को नए अवसरों से जोड़ना.
West Bengal News
Last Updated: December 8, 2025
बंगाल की सियासत में हलचल तब बढ़ गई जब निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का लाइव वीडियो शेयर किया. 11 बक्सों में भरे नोट, 30 लोग गिनती में लगे और QR कोड से आए 93 लाख रुपये. कबीर का दावा है कि मस्जिद पूरी तरह जनता के चंदे से बनेगी, किसी राजनीतिक फंड से नहीं.
West Bengal News
Last Updated: December 5, 2025
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने दखल से इनकार कर मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया, जबकि निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान कर दिया है. इससे बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा हो गया है.












