Special Coverage
Smit Machchhar ने आखिर ऐसा क्या किया? मोदी-ट्रंप ने की तारीफ
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Thursday, October 1, 2026
Last Updated On: Thursday, October 1, 2026
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के चाकू हमले के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने अदम्य साहस दिखाते हुए सभी यात्रियों की जान बचाई. उनकी इस बहादुरी की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू तक ने खुलकर तारीफ की है.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Thursday, October 1, 2026
Smit Machchhar: कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो किसी एक इंसान के साहस को पूरी दुनिया के सामने ला खड़ा करती हैं. दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट( pilot) में हुई एक डरावनी घटना(Flydubai incident) ने ऐसा ही कुछ किया, जब एक भारतीय पायलट ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली. आइए जानते हैं पूरी घटना और इस पर आई दुनिया भर की प्रतिक्रियाएं.
फ्लाईदुबई मामला: सह-पायलट स्मित मच्छार की मोदी-ट्रंप समेत बड़े नेताओं ने की तारीफ
फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट एफजेड 1073 में सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान के कॉकपिट में सह-पायलट ने अचानक मुख्य पायलट पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने हार नहीं मानी और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया.
कैसे हुआ पूरा हमला
जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान ओमान के नागरिक सह-पायलट ने अचानक कैप्टन मच्छार पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मच्छार (Captain Smit Machchhar) ने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष करते हुए किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई, जिससे विमान में मौजूद क्रू और यात्री सतर्क हो गए.
यात्रियों ने संभाला मोर्चा
ट्रंप (Trump) के मुताबिक विमान में सवार एक यात्री, जो पेशे से इजरायल का एक प्लंबर था और जिसे विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था, उसने कॉकपिट से आती चीख सुनी और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ा. उसने अन्य क्रू सदस्यों के साथ मिलकर हमलावर सह-पायलट को पायलट की सीट से हटाने में मदद की. इसी दौरान विमान हजारों फीट नीचे की ओर जाने लगा था, लेकिन यात्रियों और क्रू की सूझबूझ से स्थिति संभल गई.
सऊदी अरब में हुई सुरक्षित लैंडिंग
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विमान को रास्ता बदलकर सऊदी अरब के तबुक शहर में सुरक्षित उतारा गया. विमान में सवार सभी एक सौ चौहत्तर यात्री सुरक्षित बचा लिए गए. घायल कैप्टन मच्छार का इलाज किया जा रहा है और रिपोर्टों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
मोदी ने बताया हीरो
इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कैप्टन मच्छार की बहादुरी को सलाम किया. उन्होंने लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं और भारत को उन पर गर्व है. प्रधानमंत्री ( Prime Minister) ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कैप्टन के साहस की सराहना की.
ट्रंप और नेतन्याहू ने भी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump)ने भी कैप्टन मच्छार को हीरो बताते हुए उनकी बहादुरी की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि घायल होने के बावजूद पायलट ने जिस तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद मांगी, उसी वजह से एक बड़ा हादसा टल सका. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हमलावर का मुकाबला किया और यात्रियों तथा क्रू को हमलावर पर काबू पाने में सक्षम बनाया.
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार
कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और लंबे समय से फ्लाईदुबई के साथ बतौर पायलट जुड़े हैं. उनके साथियों के मुताबिक वे अनुभवी और जिम्मेदार पायलट माने जाते हैं, जो उड़ान के दौरान हमेशा यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं.
निष्कर्ष
इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि आपातकाल में एक व्यक्ति की सूझबूझ और साहस कितनी बड़ी तबाही को टाल सकता है. कैप्टन स्मित मच्छार(Captain Smit Machchhar) की बहादुरी अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है, और उनकी यह कहानी आने वाले समय में विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए भी एक मिसाल बन सकती है.
यह भी पढ़ें :- FlyDubai Flight Emergency: पायलटों की झड़प के बाद सऊदी में लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप













