राज्यवार खबरें (States News)
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 4, 2026
भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की कथित टिप्पणियों पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में उनके प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और दिग्विजय सिंह ने भी आपत्ति जताई है. विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री माफी मांग चुके हैं. जानिए आखिर पूरा मामला क्या है और दूसरे नेताओं ने क्या कहा.
States News
Last Updated: November 3, 2026
राजनीतिक दलों में टूट-फूट कोई बड़ी बात नहीं होती. न सिर्फ छोटे दल, बड़ी सियासी पार्टियों में भी नेताओं का आना -जाना लगा रहता है. पार्टी टूटने और सेंधमारी की भी खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला अजीत पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस का है, जहां पार्टी टूटने की अटकलें तेज हैं. पार्टी के कई नेताओं ने कल अमित शाह से मुलाक़ात की है. क्या वाकई पार्टी में संकट है, इस रिपोर्ट में जानते हैं...
States News
Last Updated: November 2, 2026
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. तीनों नेताओं ने पार्टी छोड़ने के बाद AAP नेतृत्व और भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं.
Bihar News
Last Updated: November 1, 2026
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच शुरू हुआ विवाद अब पार्टी की अंदरूनी राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है. इस पूरे घटनाक्रम में ललन सिंह की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं संजय झा के बयान और नीतीश कुमार की सीमित राजनीतिक सक्रियता ने पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 1, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार दोबारा बनने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. इस बयान के बाद शादी, तलाक, बहुविवाह, संपत्ति में हिस्सेदारी और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े संभावित बदलावों पर चर्चा तेज हो गई है. उत्तराखंड में लागू UCC इसके संभावित स्वरूप को समझने का एक उदाहरण है, लेकिन यूपी में लागू होने वाले नियमों का अंतिम स्वरूप अभी तय नहीं है.
States News
Last Updated: November 1, 2026
एक तरफ यमुना की सफाई को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की जांच रिपोर्ट इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, यमुना का जल न केवल पीने, बल्कि नहाने योग्य भी नहीं मिला है. यह स्थिति तब सामने आई है, जब छठ का पर्व नजदीक है. आखिर अरबों की रकम खर्च करने के बावजूद यमुना स्वच्छ क्यों नहीं हो पा रही है और इसमें दुशवारियां क्या हैं, जानते हैं इस रिपोर्ट में…
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 1, 2026
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को महज चार महीने ही बचे हैं. सभी दल इसे लेकर तैयारियों को अब अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. कांग्रेस भी इसके मद्देनजर अपना दावा जताने का भरसक प्रयास कर रही है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर पिछले कई दिनों से माहौल भी बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस सपा पर सीटों को लेकर दबाव बनाने में लगी है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 1, 2026
यूपी के मुस्लिम बहुल इलाकों में ओवैसी की लगातार रैलियों ने सपा की चिंता बढ़ा दी है. AIMIM कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी तय कर चुकी है, जबकि अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात और मुस्लिम नेताओं को आगे करके जवाब देने में लगे हैं.
States News
Last Updated: November 1, 2026
ITBP के डीजी ने अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव जारी रहने की बात कही तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से तीन सवाल पूछ लिए. राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और कूटनीतिक जवाबदेही पर उठे इन सवालों पर क्या हैं दावे और क्या है पूरा मामला.
Delhi News
Last Updated: November 1, 2026
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इस स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को इस सीजन में पहली बार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 179 था, जो बुधवार को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पहुंच गया. पराली जलाने की बढ़ती घटना ने हालात को और ज्यादा संजीदा बना दिया है.






