राज्यवार खबरें (States News)
Last Updated: August 3, 2025
बिहार की राजनीति में गर्माहट बढ़ती जा रही है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) और चुनाव आयोग (ECI) के ताजा बयानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. चुनाव आयोग (ECI) ने भी हाल के एक बयान में राजनीतिक दलों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा है कि "राजनीतिक दलों को अपने वादों और घोषणाओं के प्रति जनता को स्पष्ट जवाब देना होगा." अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन बयानों के दबाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बैकफुट पर आ सकते हैं?
Bihar News
Last Updated: August 2, 2025
बिहार की राजनीति में शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई जब नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि उनका नाम नई मतदाता सूची से हटा दिया गया है. यह दावा उन्होंने उस समय किया जब चुनाव आयोग द्वारा राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं, लेकिन 65 लाख से अधिक नामों को हटाया गया है.
Delhi News
Last Updated: August 2, 2025
दिल्ली सरकार ने 23 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री के सचिव से लेकर जिलाधिकारियों तक कई पदों में बदलाव और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Bihar News
Last Updated: August 1, 2025
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ भी हो, लेकिन चुनावी साल की गर्मी में सरकारी घोषणाओं की बौछार तेज होती जा रही है. सावन बरसे या न बरसे, चुनावी वर्ष में सरकारी घोषणा की बारिश जबरदस्त हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार एक के बाद एक विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश में जुटी है. अब उनकी नजरें सीधी शिक्षा विभाग पर आ टिकी हैं.
West Bengal News
Last Updated: July 30, 2025
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल मच गया है. विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं. उनका दावा है कि फॉर्म 6 के निस्तारण में नियमों की अनदेखी कर फर्जी नाम जोड़े गए हैं. अधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी, बीएलओ पर दबाव और अयोग्य कर्मियों को ज़िम्मेदारी सौंपने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की तत्काल जांच की मांग की है.
Jammu And Kashmir News
Last Updated: July 31, 2025
जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए दो बड़े अभियानों — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) और ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) — ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार की ओर बढ़ रहा है भारत? या यह केवल आतंक के सिर काटने जैसा प्रयास है, जिसकी जड़ें अब भी पाकिस्तान में फल-फूल रही हैं?
Uttar Pradesh News
Last Updated: July 27, 2025
नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-167 में शहर का पहला लेक पार्क विकसित करने जा रहा है, जो 29 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा. इस पार्क में 10 एकड़ की झील, एलिवेटेड वॉकिंग ट्रैक, हरियाली, ओपन जिम, फूड स्ट्रीट और 1000 गाड़ियों की पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी. अनुमानित 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क न केवल शहरवासियों के लिए एक वीकेंड डेस्टिनेशन बनेगा, बल्कि नोएडा की बदलती पहचान का भी प्रतीक होगा.
Jharkhand News
Last Updated: July 26, 2025
झारखंड की राजनीति में अब 'विकास' के नाम पर 'नामकरण' की जंग ने तूल पकड़ लिया है. राज्य में बने ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलकर अब ‘मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक’ कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद भाजपा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अपमान के रूप में देखा जा रहा है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: July 26, 2025
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.6 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट के विस्तार की औपचारिक शुरुआत कर दी है. यह रूट न सिर्फ जिले को नई कनेक्टिविटी देगा, बल्कि बोड़ाकी को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में बदल देगा. 2028 तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है.
Bihar News
Last Updated: July 26, 2025
आगामी विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election 2025) की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा की है. उन्होंने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने का ऐलान किया है. सरकार की इस घोषणा को जहां पत्रकार समुदाय में राहत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं सियासी गलियारों में इसे एक चुनावी रणनीति भी माना जा रहा है.












