राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: July 26, 2025
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार की मांग की है. सरकार का कहना है कि यह नीति वैज्ञानिक आधार पर नहीं बनी है और मध्यम वर्ग पर अनुचित बोझ डालती है.
States News
Last Updated: July 25, 2025
पूर्वोत्तर के घने जंगलों और पहाड़ियों से निकलकर एक आदिवासी आवाज़ दिल्ली की भीड़ में अपना हक मांगने आ रही है. त्रिपुरा का तिप्रासा समुदाय अब सिर्फ इंतज़ार नहीं कर रहा, वो चल पड़ा है, राजधानी की ओर, अपने वादों का हिसाब मांगने. डेविड मुरासिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ यह पैदल मार्च, किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं बल्कि एक पूरे समुदाय की पहचान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है. लेकिन सवाल यही है कि क्या दिल्ली सुनने को तैयार है?
Delhi News
Last Updated: August 13, 2025
Delhi Metro Commuters : दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में सफर करने वालों को नई सुविधा मिलने जा रही है. इससे हजारों यात्रियों को रोजाना इसका लाभ होगा.
Delhi News
Last Updated: July 21, 2025
Delhi High Court को छह नए जज मिले हैं, जिनमें वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुण मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला शामिल हैं. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई. इसके साथ ही हाई कोर्ट में जजों की संख्या अब 40 हो गई है.
जेल में विधायक, सड़क पर केजरीवाल: गुजरात में ‘आप’ का हल्ला बोल, वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में रैली
जेल में विधायक, सड़क पर केजरीवाल: गुजरात में ‘आप’ का हल्ला बोल, वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में रैली
Gujarat News
Last Updated: July 19, 2025
गुजरात की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है, जहां आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 23-24 जुलाई को गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे न केवल किसानों और पशुपालकों की आवाज़ बुलंद करेंगे, बल्कि 24 जुलाई को नर्मदा जिले में वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ी रैली भी करेंगे. आम आदमी पार्टी इसे लोकतंत्र पर हमला बता रही है और अब सीधे सड़कों पर उतरकर जवाब देने को तैयार है. राजनीति अब आंदोलन की शक्ल ले चुकी है.
States News
Last Updated: July 21, 2025
Punjab Rajshree Monthly Lottery in Hindi: क्या सिर्फ ₹250 में आपकी किस्मत पलट सकती है? राजश्री 250 मंथली लॉटरी यही मौका देती है. सरकारी मान्यता प्राप्त यह लॉटरी हर महीने करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर है. सिर्फ ₹250 के टिकट से आप ₹1 करोड़ तक जीत सकते हैं. हर ड्रा पूरी पारदर्शिता और निगरानी में होता है, जिसे ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकता है. टिकट खरीदना बेहद आसान है. ऑनलाइन या अधिकृत विक्रेता से. यह लॉटरी सिर्फ इनाम नहीं देती, बल्कि लाखों लोगों के सपनों को उड़ान, रोजगार को सहारा और सरकार को राजस्व भी देती है. तो क्या आप तैयार हैं अपनी किस्मत आजमाने?
Bihar News
Last Updated: July 19, 2025
बिहार एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है. गंगा, कोसी, गंडक, घाघरा समेत छह प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बाढ़ की आहट से लोगों की चिंता बढ़ गई है और निचले इलाकों से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं.
States News
Last Updated: July 19, 2025
MHADA Lottery 2025 in Hindi: अगर आप भी महाराष्ट्र में अपने सपनों का घर सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं, तो एमएचएडीए लॉटरी 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है. इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG वर्ग के लिए हजारों फ्लैट और प्लॉट बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया से लेकर पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, शुल्क और आवंटन प्रक्रिया तक, इस लेख में आपको मिलेगी हर वो जानकारी जो इस लॉटरी में सफल होने के लिए जरूरी है. मौका हाथ से न जाने दें. अबकी बार, अपने सपनों का घर आपका हो सकता है.
States News
Last Updated: July 18, 2025
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार पर जबरदस्त हमला बोला. कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप का जिक्र करते हुए उन्होंने टीएमसी को बेटियों की सुरक्षा में विफल बताया. पीएम ने कहा कि राज्य में 'गुंडा टैक्स', भ्रष्टाचार और पलायन ने बंगाल की तस्वीर बिगाड़ दी है. रोजगार, शिक्षा और निवेश के मोर्चे पर बंगाल पिछड़ रहा है. उन्होंने जनता से अपील की कि एक बार भाजपा को मौका दें, ताकि राज्य को सही मायनों में विकास की पटरी पर लाया जा सके. अब बंगाल बदलाव चाहता है, और समय आ चुका है.
States News
Last Updated: July 18, 2025
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा राज्य में करोड़ों रुपये के अवैध शराब कारोबार की जांच के तहत की गई है, जो पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़ा बताया जा रहा है.












