Bhagat Singh Jayanti पर CM योगी आदित्यनाथ की ‘योगी की पाती’, युवाओं को दिया बड़ा संदेश

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Monday, September 28, 2026

Last Updated On: Monday, September 28, 2026

Bhagat Singh Jayanti पर CM Yogi का युवाओं को संदेश
Bhagat Singh Jayanti पर CM Yogi का युवाओं को संदेश

भगत सिंह जयंती पर CM योगी ने 'योगी की पाती' के जरिए युवाओं को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. उन्होंने युवाओं से किताबों को अपना मित्र बनाने की अपील की.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Monday, September 28, 2026

Bhagat Singh Jayanti: लखनऊ, 28 सितंबर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शहीद भगत सिंह की जयंती(Bhagat Singh Jayanti 2026)पर प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी की पाती'(Yogi Ki Pati) लिखी और युवाओं से ज्ञान, कौशल और संकल्प को कर्म से जोड़ने को कहा. भगत सिंह (Bhagat Singh) का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था और 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में उन्हें फांसी दी गई थी.

23 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान

मुख्यमंत्री (CM) ने लिखा कि सिर्फ 23 साल की उम्र में भगत सिंह (Bhagat Singh) ने मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. उनकी जयंती देश को सबसे ऊपर रखते हुए अपने संकल्प में नई ताकत भरने का मौका है. उन्होंने यह भी कहा कि भगत सिंह ने गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत को आजाद कराने के लिए अपनी जान दी.

ज्ञान को बनाएं ताकत

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह को पढ़ने-लिखने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि भगत सिंह हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी समेत कई भाषाएं जानते थे. युवा उनसे सीखें कि ज्ञान को अपनी ताकत बनाएं और सीखने की चाहत हमेशा बनाए रखें.

जाति-पाति और नशे से दूर रहने की अपील

योगी ने कहा कि आज समाज को जाति-पाति, नशे और दूसरी सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से आजाद होने के लिए भगत सिंह के साहस और देशभक्ति से सीख लेनी चाहिए.

सरकारी योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ज्ञान के साथ हुनर जुड़ता है, तो युवा अपनी प्रतिभा को ताकत बनाकर सपने पूरे कर सकता है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी हो रही है, और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को अपना काम शुरू करने का मौका मिल रहा है. साथ ही, स्टार्टअप नीति से नए विचारों और उद्यम को बढ़ावा दिया जा रहा है.

हर जिले में लाइब्रेरी, किताबों को बनाएं दोस्त

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ज्ञान के साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हर जिले में आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं. उन्होंने युवाओं से किताबों को दोस्त बनाने, सवाल पूछने और नई बातें जानने की जिज्ञासा बनाए रखने को कहा.

पत्र में उन्होंने लिखा कि एक किताब किसी युवा (Yogi Adityanath Message to Youth) के जीवन में नया विचार ला सकती है, और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है.

“ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश”

अंत में मुख्यमंत्री ने सबसे अपील की कि भगत सिंह के सपनों के मुताबिक ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश बनाने में सब अपनी अहम भूमिका निभाएं.

X पर भी दी श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि भगत सिंह का साहस, त्याग और बलिदान हम सबके लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा.

यह भी पढ़ें :- मैतेई और कुकी के बाद अब नगा और कुकी आमने-सामने, आखिर मणिपुर में नई जंग की जड़ क्या है

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें