Sports News
Asian Games 2026: भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल बारिश में धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल?
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Wednesday, September 30, 2026
Last Updated On: Wednesday, September 30, 2026
Asian Games 2026 में भारत-श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल होना है, लेकिन बारिश का साया बरकरार है. अगर यह मैच भी नहीं हो पाया तो रैंकिंग के आधार पर भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. हैरानी की बात यह है कि फाइनल के लिए नियम बदल गया है बारिश में मैच धुला तो दोनों टीमों को गोल्ड मेडल मिलेगा.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Wednesday, September 30, 2026
Asian Games 2026 Cricket: जापान के आइची-नागोया में हो रहे (Asian Games 2026) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच बारिश की भेंट चढ़ता जा रहा है. हालत यह है कि क्वार्टर फाइनल के चारों मुकाबले एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करने पड़े. अब 1 अक्टूबर को भारत का सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका से होना है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनियों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सवाल यह है कि अगर यह मैच भी नहीं हो पाया तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा, और अगर फाइनल भी बारिश में धुल गया तो गोल्ड मेडल का हकदार कौन होगा?
एशियन गेम्स 2026(Asian Games 2026) कल भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (India vs Sri Lanka semifinal), बारिश से रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल में, और फाइनल न हुआ तो किसे मिलेगा गोल्ड?
बारिश ने बिगाड़ा है क्वार्टर फाइनल तक का खेल
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का हाल बारिश ने बेहाल कर रखा है. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने वाले चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करने पड़े. (India vs Sri Lanka) इसका सीधा फायदा बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग वाली टीमों को मिला — भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश बिना मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए.
1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल, भारत के सामने श्रीलंका
अब 1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल ( semifinal) मुकाबले रोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने हैं. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से है. यहां भी बारिश का साया मंडरा रहा है, जिससे फैंस के मन में सवाल है कि अगर यह मैच भी नहीं हुआ तो आगे क्या होगा.
सेमीफाइनल रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल में
एशियाई खेल महासंघ और आईसीसी के नियमों के मुताबिक, नॉकआउट चरण के किसी भी मैच में अगर बारिश या खराब मौसम के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता और डकवर्थ-लुईस नियम लागू करने की स्थिति भी नहीं बनती, तो विजेता का फैसला टूर्नामेंट-पूर्व सीडिंग यानी आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर किया जाता है. भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी की टी20 रैंकिंग में श्रीलंका से ऊपर है, इसलिए अगर यह सेमीफाइनल बारिश में धुलता है तो टीम इंडिया बिना एक भी गेंद खेले सीधे फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में जगह बना लेगी. इसी तरह अगर पहला सेमीफाइनल रद्द हुआ तो बेहतर रैंकिंग के चलते पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाएगा.
यह ग्रुप स्टेज के नियम से बिल्कुल अलग है, जहां मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया जाता है. लेकिन नॉकआउट में किसी एक टीम का आगे बढ़ना जरूरी माना गया है, इसलिए रैंकिंग को ही अंतिम पैमाना बनाया गया है.
3 अक्टूबर का फाइनल, अगर वहां भी बारिश आई तो?
मेंस क्रिकेट का फाइनल यानी गोल्ड मेडल (Gold Medal) मैच 3 अक्टूबर को खेला जाना है. यहीं से इस बार सबसे बड़ा बदलाव सामने आता है. 2022 के एशियन गेम्स में नियम यह था कि फाइनल बारिश से धुलने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम को ही विजेता घोषित कर दिया जाता था उसी नियम के तहत भारत और अफगानिस्तान का फाइनल धुलने पर टीम इंडिया(Team India) को रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मिला था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी.
इस बार आयोजकों ने नियम बदल दिया है. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल के नियमों के मुताबिक, अगर बारिश या खराब मौसम के कारण फाइनल में कोई नतीजा नहीं निकलता, तो किसी एक टीम को सिर्फ बेहतर सीडिंग या रैंकिंग के आधार पर विजेता नहीं घोषित किया जाएगा. बल्कि फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा.
यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि एशियन गेम्स जैसे मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में क्रिकेट के लिए अलग से रिजर्व डे रखना आसान नहीं होता. एक ही शहर में कई खेलों के मुकाबले एक साथ चलते हैं और वेन्यू भी सीमित होते हैं, जिससे शेड्यूल को आगे खिसकाने की गुंजाइश कम रहती है.
फैंस को उम्मीद- मैदान पर ही तय हो नतीजा
बारिश के कारण अब तक हुए फैसलों ने टूर्नामेंट में एक अजीब स्थिति बना दी है, जहां कई टीमें बिना खेले आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि मौसम साफ रहे और सेमीफाइनल व फाइनल दोनों मुकाबले मैदान पर खेले जाएं, ताकि गोल्ड मेडल का फैसला बल्ले-गेंद से हो, कागजी नियमों से नहीं.
यह भी पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI: सिराज की वापसी से बदलेगी Team India की Playing XI?













