क्या बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद? HC के फैसले ने बढ़ाई हलचल!

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, December 5, 2025

Last Updated On: Friday, December 5, 2025

Bengal Babri Masjid Row: HC के ताज़ा फैसले से बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद पर नई हलचल, राजनीतिक गर्मी भी बढ़ी.
Bengal Babri Masjid Row: HC के ताज़ा फैसले से बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद पर नई हलचल, राजनीतिक गर्मी भी बढ़ी.

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी बवंडर खड़ा हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने दखल से इनकार कर मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया, जबकि निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान कर दिया है. इससे बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा हो गया है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, December 5, 2025

Bengal Babri Masjid Row: पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों एक नई हलचल के बीच फंस चुकी है. बाबरी मस्जिद का मुद्दा, जिसे देश ने तीन दशक पहले अयोध्या में देखा था, अब बंगाल के मुर्शिदाबाद तक पहुंच गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने कल (6 दिसंबर 2025) को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान किया है. 6 दिसंबर को ही अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था, जिसके बाद हुमायूं बाबर ने इसी तारीख को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान किया. मामले पर विवाद बढ़ने के बाद TMC ने हुमायूं को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ऐसे में हुमायूं ने TMC की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने क्या कहा?

हुमायूं कबीर के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर थी. अंतरिम मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि यह पूरी तरह राज्य सरकार का मामला है. कोर्ट ने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था संभालना सरकार की जिम्मेदारी है. कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा.” इससे साफ हो गया कि प्रशासन को ही हालात नियंत्रित करने होंगे.

हुमायूं कबीर का एलान

हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद हुमायूं कबीर सामने आए. उन्होंने कहा कि वह निर्णय से बेहद संतुष्ट हैं. उनका दावा था कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है. कबीर ने शनिवार दोपहर 12 बजे मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने की घोषणा कर दी. उनके साथ मुस्लिम समुदाय के कई स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे. उनके इस बयान के बाद पूरे जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

टीएमसी का आरोप- बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे कबीर

टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम ने कबीर पर सियासी वार किया. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन कबीर के ऐसे बयान माहौल को बिगाड़ रहे हैं. हाकिम का आरोप है कि कबीर की यह घोषणा आगामी चुनावों में बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश है.

निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मुसलमानों को मस्जिद बनाने से रोक रही हैं. उनका आरोप था कि सरकारी पैसों से मंदिर बन रहे हैं और न्यूटाउन में 1100 करोड़ की जमीन पर भव्य मंदिर खड़ा किया जा रहा है. उनका कहना था कि तृणमूल सिर्फ दिखावा कर रही है और मुस्लिम समुदाय को धोखा दे रही है. कबीर ने यह भी कहा कि वह पार्टी छोड़ देंगे और मुख्यमंत्री जैसा चाहें वैसा करें.

ममता बनर्जी का शांतिपूर्ण संदेश

इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद के लोग शांति पसंद करते हैं. राज्य 6 दिसंबर को एकजुटता दिवस मनाता है. उनकी बात साफ थी- सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है और सांप्रदायिक सद्भाव सबसे पहले है. अब मामला पूरी तरह हाईकोर्ट के सामने है. 6 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगेगी या नहीं, यह शुक्रवार की सुनवाई में तय होगा.

19 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात

स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार मुर्शिदाबाद में हाई अलर्ट पर है. केंद्र सरकार ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है. इलाके में केंद्रीय बलों की 19 कंपनियां तैनात की गई हैं. इनका काम कानून-व्यवस्था को बरकरार रखना और किसी भी तनाव को रोकना है.

यह भी पढ़ें :- नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दसवीं बार शपथ और मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का विशेष सम्मान

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें