Ather ने पेश किया EL01 कॉन्सेप्ट स्कूटर,जानें क्या खास होगा इसमें

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, August 30, 2025

Last Updated On: Saturday, August 30, 2025

Ather EL01 Concept Scooter
Ather EL01 Concept Scooter

Ather EL01 सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के भविष्य की झलक है। लंबे सर्विस इंटरवल, आसान चार्जिंग, स्केलेबल प्लेटफॉर्म और बेहतर सुरक्षा फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, August 30, 2025

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने हाल ही में अपना नया EL स्केलेबल प्लेटफॉर्म और इसके आधार पर तैयार किया गया पहला कॉन्सेप्ट मॉडल Ather EL01 पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 के त्योहारी सीजन (फेस्टिव सीजन) में लॉन्च किया जाएगा। यह स्कूटर एथर की आने वाली जनरेशन का हिस्सा होगा और ब्रांड की तकनीकी दिशा को दर्शाता है।

एथर EL प्लेटफॉर्म

Ather का यह नया EL प्लेटफॉर्म कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी इनोवेशन में से एक है। इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि यह सर्विस इंटरवल को दोगुना कर देगा। जहां अभी इंडस्ट्री में 5000 किलोमीटर पर सर्विस करानी पड़ती है, वहीं इस नए प्लेटफॉर्म पर बने स्कूटर को 10,000 किलोमीटर तक बिना सर्विस के चलाया जा सकेगा। इससे न सिर्फ सर्विसिंग की परेशानी कम होगी, बल्कि यूजर्स का खर्च भी घटेगा। प्लेटफॉर्म की दूसरी बड़ी खासियत यह है कि इससे असेंबली टाइम 15 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। यानी प्रोडक्शन तेज होगा और ग्राहकों तक वाहन जल्दी पहुंचेंगे।

नया ACDC चार्जिंग सिस्टम

Ather EL प्लेटफॉर्म पर एक नए ACDC चार्जिंग सिस्टम की भी शुरुआत की गई है। इसमें ऑनबोर्ड चार्जर मौजूद होगा, जिससे वाहन को सीधे एक सामान्य थ्री-पिन घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इस तकनीक का फायदा यह है कि यूजर्स को चार्जिंग के लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्केलेबल डिजाइन और बैटरी विकल्प

यह प्लेटफॉर्म बेहद लचीला है और अलग-अलग तरह के स्कूटर्स पर इस्तेमाल किया जा सकेगा यानी मैक्सी-स्कूटर से लेकर फैमिली स्कूटर तक को इसी आर्किटेक्चर पर डिजाइन किया जा सकेगा। बैटरी पैक की बात करें, तो EL प्लेटफॉर्म 2kWh से 5kWh तक के बैटरी विकल्पों को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (EBS) दिया गया है, जो कि पारंपरिक CBS (Combined Braking System) का और ज्यादा विकसित रूप है। इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाएगा।

कंपनी द्वारा दिखाए गए EL01 कॉन्सेप्ट मॉडल को डुअल-टोन नीयॉन और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इसमें आयताकार LED हेडलाइट दी गई है, जिसके ऊपर छोटा ब्लैक एप्रन है। चौड़े हैंडलबार्स, सिंगल-पीस सीट और पीछे की तरफ स्लिक LED टेललैंप के साथ इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स इस स्कूटर को फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन

Ather ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस नए EL प्लेटफॉर्म पर बनने वाले मॉडल्स का उत्पादन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित नए प्लांट में होगा। माना जा रहा है कि EL01 कॉन्सेप्ट स्कूटर का प्रोडक्शन वर्जन 2026 की दिवाली सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Ather EL01 सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के भविष्य की झलक है। लंबे सर्विस इंटरवल, आसान चार्जिंग, स्केलेबल प्लेटफॉर्म और बेहतर सुरक्षा फीचर्स इसे खास बनाते हैं। अगर कंपनी अपने वादे के मुताबिक इस स्कूटर को लॉन्च करती है, तो यह भारतीय ईवी बाजार में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें