Tata Nexon EV पर 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट, जानें ऑफर की डिटेल

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, August 10, 2024

Last Updated On: Saturday, August 10, 2024

Tata Nexon EV को टक्कर देने वाली आगामी इलेक्ट्रिक SUVs
Tata Nexon EV को टक्कर देने वाली आगामी इलेक्ट्रिक SUVs

टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) पर आकर्षक ऑफर दे रही है। यह हाल ही में लॉन्च हुई कर्व ईवी का प्रभाव हो सकता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। नेक्सॉन ईवी पर अगस्त ऑफर को देखें, तो यह इसे खरीदने का अच्छा समय हो सकता है। इस पर आपको तकरीबन 2 लाख रुपये तक की डिस्काउंट मिल रही है। हालांकि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये छूट डीलरशिप पर अलग-अलग हो सकती हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, August 10, 2024

टाटा नेक्सॉन ईवी पर डिस्काउंट

टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी पर 1.80 लाख रुपये तक की बड़ी डील की पेशकश के साथ डिस्काउंट ऑफर को बढ़ाया है। ईवी की टॉप-ऑफ-द-लाइन एम्पावर्ड+एलआर रेंज अधिकतम 1.80 लाख रुपये तक की छूट के साथ आती है, जो पिछले ऑफर से 50,000 रुपये अधिक है। वहीं एंट्री-लेवल क्रिएटिव + एमआर पर 20,000 रुपये की छूट है, जबकि फियरलेस एमआर और फियरलेस +एमआर वैरियंट पर 1 लाख रुपये की छूट है और एम्पावर्ड पर 1.2 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता फियरलेस रेंज पर 1.2 लाख रुपये की छूट दे रही है,जो पिछले ऑफर से 50,000 रुपये अधिक है। वगीं एम्पावर्ड +एलआर और डार्क एम्पावर्ड +एलआर दोनों पर 1.80 लाख रुपये तक का हैवी डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Nexon EV: स्पेक्स और प्राइस

नेक्सॉन ईवी भारत में दो बैटरी पैक – 30 kWh और 40.5 kWh में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल वर्जन या मीडियम रेंज (एमआर) का आउटपुट 127 बीएचपी और 215 एनएम है। यह 9.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं टॉप मॉडल या लंबी दूरी (एलआर) 143 बीएचपी और 215 एनएम जेनरेट करती है और 8.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, नेक्सॉन की ड्राइविंग रेंज 465 किलोमीटर है। इसकी कीमत 14.49 लाख रुपये से 19.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें