Tech News
Vinfast VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च को तैयार, ₹21,000 में बुकिंग शुरू
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Tuesday, July 15, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
Vinfast VF6 और VF7 भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर आ रहे हैं, जो न सिर्फ दमदार बैटरी और रेंज के साथ आते हैं, बल्कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और लग्जरी सुविधाएं भी पेश करते हैं। भारत में EV सेगमेंट के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए Vinfast की यह एंट्री काफी अहम साबित हो सकती है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Vinfast अगस्त 2025 में भारत में अपनी पहली कार – VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने तमिलनाडु के Thoothukudi में अपने प्लांट का उद्घाटन कर दिया है और इसी प्लांट में ये दोनों गाड़ियां असेंबल की जाएंगी। लॉन्च से पहले ही Vinfast ने इन गाड़ियों की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक सिर्फ ₹21,000 की टोकन राशि देकर इन इलेक्ट्रिक SUVs को बुक कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारत में हर साल 1.5 लाख गाड़ियों का निर्माण करे, जिसके लिए उन्होंने 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
Vinfast VF6 बैटरी, रेंज और फीचर्स
VF6 को भारत में सिंगल ‘Plus’ वेरिएंट में लाया जाएगा, जिसमें 59.6kWh की बैटरी होगी। यह गाड़ी फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आएगी, जो 204bhp की ताकत और 480 किलोमीटर (WLTP) की रेंज देगी। हालांकि इसकी आधिकारिक ARAI रेंज अभी घोषित नहीं की गई है। यह SUV AC और DC दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
VF6 का लुक भी आकर्षक होगा। इसमें 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी, OTA अपडेट्स, ग्लास रूफ, 18-इंच अलॉय व्हील्स, स्प्लिट हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह गाड़ी चार रंगों व्हाइट, जेट ब्लैक, क्रिमसन रेड और नेप्च्यून ग्रे में आएगी। इसकी लंबाई 4,238mm है।
Vinfast VF7 रेंज, बैटरी और परफॉर्मेंस
VF7, Vinfast की भारत में फ्लैगशिप SUV होगी। इसमें 70.8kWh की बड़ी बैटरी होगी और इसे दो वेरिएंट में लाया जाएगा FWD और AWD। FWD वेरिएंट में 204bhp की ताकत और 450km की रेंज है, जबकि AWD वेरिएंट में 350bhp और 500Nm टॉर्क के साथ 431km की WLTP रेंज मिलेगी। इसे भी AC और DC चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
VF7 में भी VF6 जैसे कई फीचर्स होंगे, लेकिन कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे- वेंटिलेटेड सीट्स, रीक्लाइन होने वाली रियर सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग्स, HUD डिस्प्ले, 19-इंच अलॉय व्हील्स और LED हेडलैम्प्स। इसमें भी 12.9-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और लेवल 2 ADAS मिलेगा। VF7 की लंबाई 4,545mm है और इसमें 537 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
Vinfast के शोरूम और चार्जिंग नेटवर्क
Vinfast भारत में 13 डीलर ग्रुप्स के साथ साझेदारी करके 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोलने जा रही है। पहले चरण में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में शोरूम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, वडोदरा, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर जैसे शहरों को भी शामिल किया गया है।
चार्जिंग नेटवर्क के लिए Vinfast ने RoadGrid, Global Assure और myTVS जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। ये कंपनियां भारतभर में EV चार्जिंग स्टेशनों और आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, AI आधारित डायग्नोस्टिक्स और रियल टाइम चार्जिंग सुविधा प्रदान करेंगी। साथ ही, कंपनी ने बैटरी रिसाइकलिंग और मेटल रिकवरी के लिए BatX Energies के साथ भी करार किया है।
Vinfast VF6 और VF7 भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर आ रहे हैं, जो न सिर्फ दमदार बैटरी और रेंज के साथ आते हैं, बल्कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और लग्जरी सुविधाएं भी पेश करते हैं। भारत में EV सेगमेंट के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए Vinfast की यह एंट्री काफी अहम साबित हो सकती है।













