डेली करेंट अफेयर्स Wednesday, 27 August 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, August 26, 2025

Updated On: Wednesday, August 27, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 27 august 2025

Daily Current Affairs 27 August 2025 in Hindi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 बुधवार, 27 अगस्त 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करने के केंद्रीय सूचना आयोग (सीआइसी) के आदेश को किसने 25 अगस्त, 2025 को रद कर दिया?

(A) सुप्रीम कोर्ट
(B) दिल्ली हाई कोर्ट
(C) गृह मंत्रालय
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूति सचिन दत्ता की पीठ ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक करना जनहित में नहीं है.

Q2.एसएंडपी ग्लोबल के बाद अब किस रेटिंग एजेंसी ने भारत की सावरेन रेटिंग को बीबीबी माइनस बरकरार रखा है?

(A) अर्नस्ट एंड एंग
(B) आइएमएफ
(C) फिच रेंटिंग
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने कहा कि भारत पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ चालू वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर मामूली असर डाल सकता है.

Q3. बिहार में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने के बाद से सवालों से घिरे चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची में कितने नए मतदाताओं के जुड़ने का संकेत दिया है?

(A) करीब चार लाख
(B) करीब पांच लाख
(C) 65 लाख
(D) 6.5 लाख

(A)
चुनाव आयोग ने यह संकेत तब दिया है, जब राजय के 3.79 लाख मतदाताओं ने अब तक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन किए हैं. इनमें से अधिकतर ऐसे आवेदक हैं, जो अक्टूबर तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले हैं या पहली बार मतदाता बन रहे हैं.

Q4. जैसलमेर के मेघा गांव में एक तालाब के निकट पिछले दिनों मिला जीवाश्म (कंकाल) जुरासिक काल की किस प्रजाति का माना जा रहा है?

(A) फाइटोसोर प्रजाति
(B) डायनासोर प्रजाति
(C) पाइथागोर प्रजाति
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीवाश्म करीब 20 करोड़ वर्ष पुराना है. अब इसकी पूरी जांच भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (जीएसआइ) करेगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, फाइटोसोर एक बड़े मगरमच्छ जैसा सरीसृप प्रजाति का जीव था, जो ट्राइएसिक और अर्ली जुरासिक काल में पाया जाता था यानी यह डायनासोर से भी पुराना है. मगरमच्छ जैसी आकृति में मिले जीवाश्म की लंबाई लगभग दो मीटर है. उल्लेखनीय है कि स्थानीय ग्रामीणों ने 21 अगस्त, 2025 को जीवाश्म के बारे में पहली जानकारी दी थी.

Q5. एक साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली किस खिलाड़ी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 25 अगस्त को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में नए रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता?

(A) कर्णम मल्लेश्वरी
(B) मीराबाई चानू
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
टोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने महिलाओं के 48 किग्रा वजन वर्ग में कुल 193 किग्रा (84 किग्रा+109 किग्रा) वजन उठाकर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में कुल, स्नैच और क्लीन एंड जर्क के रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Wednesday, August 27, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण