डेली करेंट अफेयर्स Tuesday, 26 August 2025 in Hindi
Authored By: अरुण श्रीवास्तव
Published On: Monday, August 25, 2025
Updated On: Monday, August 25, 2025

Daily Current Affairs 25 August 2025 in Hindi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 मंगलवार, 26 अगस्त 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨
Table of Content
Q1. भारत ने अपने किस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कम और मध्यम दूरी के लिए इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (आइएडीडब्ल्यूएस) का 25 अगस्त, 2025 को ओडिशा के तट पर सफल परीक्षण किया?
(A) अग्नि ड्रोन मिसाइल
(B) सुदर्शन चक्र मिशन
(C) गगन मिसाइल
(D) इनमें से कोई नहीं
Q2.आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों के अनुसार, केंद्र सरकार ने 24 अगस्त, 2025 को महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कम से कम कितने प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण करने का निर्देश दिया?
(A) 100 प्रतिशत
(B) 75 प्रतिशत
(C) 70 प्रतिशत
(D) 50 प्रतिशत
Q3. लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की राह देख रहे किस खिलाड़ी ने आखिरकार 24 अगस्त, 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी?
(A) रोहित शर्मा
(B) चेतेश्वर पुजारा
(C) रवींद्र जडेजा
(D) आर अश्विन
Q4. बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसे बड़े वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भारत की वैश्विक पहल में अब कौन-सा पड़ोसी देश महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में शामिल हो गया है?
(A) भूटान
(B) श्रीलंका
(C) बांग्लादेश
(D) नेपाल
Q5. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे 2025 के शैक्षणिक सत्र से किस क्षेत्र से संबंधित विषयों की दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजुकेशन) या ऑनलाइन मोड से पढ़ाई नहीं कराएंगे?
(A) मनोविज्ञान
(B) पोषण
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.
Authored By: अरुण श्रीवास्तव
Updated On: Monday, August 25, 2025
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।












