Honda Activa e vs Ather Rizta: जानें दोनों में किसका स्पेसिफिकेशंस बढ़िया है
Honda Activa e vs Ather Rizta: जानें दोनों में किसका स्पेसिफिकेशंस बढ़िया है
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, December 1, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
यदि आप बेहतर रेंज, स्टोरेज स्पेस और प्रतिस्पर्धी कीमत चाहते हैं, तो Ather Rizta एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको होंडा का नाम और स्वैपेबल बैटरी सिस्टम पसंद है, तो आप Honda Activa e का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि इसमें स्मार्ट की जैसे नए फीचर्स भी हो सकते हैं। आखिरकार आपका फैसला रेंज, फीचर्स और कीमत पर निर्भर करेगा।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
होंडा मोटरसाइकिल्स ऐंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने Honda Activa e इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। लेकिन सवाल है कि क्या होंडा फिर से एक्टिवा का वही जादू चला पाएगी, जिसने स्कूटरों को युवा खरीदारों के बीच इतना पॉपुलर बना दिया था? एक्टिवा ई 1 जनवरी, 2025 को अपनी आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी। …तो आइए हम एक्टिवा ई और एथर रिजटा के बीच तुलना करते हैं, ताकि पता चल सके कि कौन-सा स्कूटर ज्यादा बेहतर वैल्यू ऑफर करता है।
बैटरी
Honda Activa e
- एक्टिवा ई में दो 1.5 kWh स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरियां हैं।
- यह 8 bhp पावर और 22 Nm टॉर्क के साथ 80 kmph की टॉप स्पीड देता है।
- एक्टिवा ई 0 से 60 kmph तक 7.3 सेकंड में पहुंच जाता है।
- होंडा का दावा है कि यह 102 km की रेंज देती है। इसमें तीन राइड मोड्स हैं — इकोन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट।
Ather Rizta
- एथर रिजटा दो बैटरी ऑप्शन्स में आता है, जिनमें से एक 2.9 kWh बैटरी पैक है।
- यह 5.7 bhp पावर और 80 kmph की टॉप स्पीड देता है।
- रिजटा 0 से 40 kmph तक 4.7 सेकंड में पहुंच जाता है।
- कंपनी दावा है कि यह 123 km की रेंज देता है और इसमें दो राइड मोड्स — जिप और स्मार्टइको हैं।
फीचर्स
Honda Activa
- एक्टिवा ई में 7 इंच का TFT स्क्रीन है जो Honda RoadSync Duo ऐप के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- इसका इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिन और रात के मोड्स के साथ नेविगेशन सपोर्ट करता है और स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट होती है।
- इसमें H-Smart की फीचर है, जिसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसी सुविधाएं हैं।
- इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं। यह फुल LED लाइट्स के साथ आता है और 5 रंगों में उपलब्ध है — पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टि व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मेट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक।
Ather Rizta
- रिजटा में शानदार स्टोरेज स्पेस है जिसमें 34-लीटर अंडर-सीट बूट और 22-लीटर फ्रंट ट्रंक है।
- इसकी एंट्री-लेवल वैरिएंट में 7 इंच का डिस्प्ले है, जबकि टॉप वेरिएंट में 7 इंच TFT स्क्रीन है जो कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स आधारित नेविगेशन प्रदान करती है।
- रिजटा में भी 12 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स और LED लाइट्स हैं। यह तीन मोनोटोन कलर — सियाचेन व्हाइट, डेक्कन ग्रे और पांगोंग ब्लू और चार ड्यूल-टोन कलर में उपलब्ध है।
कीमत
Ather Rizta
- एथर रिजटा 2.9 kWh के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है — रिजटा S की कीमत 1.10 लाख और रिजटा Z की कीमत 1.27 लाख रुपये (ex-showroom)है।
Honda Activa e
- होंडा एक्टिवा ई की कीमत 1 जनवरी 2025 को घोषित की जाएगी और इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। पहले यह बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध होगा। एक्टिवा ई दो वेरिएंट्स में आएगा: Activa e और Activa e: Honda RoadSync Duo।
यदि आप बेहतर रेंज, स्टोरेज स्पेस और प्रतिस्पर्धी कीमत चाहते हैं, तो Ather Rizta एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको होंडा का नाम और स्वैपेबल बैटरी सिस्टम पसंद है, तो आप Honda Activa e का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि इसमें स्मार्ट की जैसे नए फीचर्स भी हो सकते हैं। आखिरकार आपका फैसला रेंज, फीचर्स और कीमत पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।