Jio-Google AI Pro Vs Airtel-Perplexity Pro Vs ChatGPT Go: भारत में कौन-सा फ्री एआई सब्सक्रिप्शन सबसे बेहतर है?
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, October 31, 2025
Updated On: Friday, October 31, 2025
तीनों में से ChatGPT Go पूरी तरह फ्री और सबसे आसान विकल्प है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बिना किसी शर्त के एआई आजमाना चाहते हैं। अगर आप Jio यूजर हैं और पहले से Google Workspace पर काम करते हैं, तो Google AI Pro आपको प्रीमियम एआई एक्सपीरियंस देगा।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Friday, October 31, 2025
भारत अब एआई चैटबॉट्स और टूल्स के लिए सबसे बड़ा प्रयोगशाला बन गया है। पिछले कुछ महीनों में देश में एआई कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद तेज हो गई है। Bharti Airtel ने जब Perplexity के साथ साझेदारी कर अपने सभी ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया है। इसके बाद Reliance Jio ने Google के साथ मिलकर Google AI Pro फ्री में देने की घोषणा की है। अब OpenAI ने भी भारत में ChatGPT Go को सीमित समय के लिए फ्री कर दिया है। अब सवाल यह है कि इन तीनों फ्री एआई सब्सक्रिप्शन्स में सबसे ज्यादा फायदा किससे होगा?
Google AI Pro (Jio यूजर्स के लिए)
ऑफर: 18 महीने के लिए फ्री
Jio और Google की यह साझेदारी उन यूजर्स के लिए खास है, जो पहले से ही Google के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को Gemini 2.5 Pro मॉडल की पूरी एक्सेस मिलती है, जिससे टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेशन और भी तेज और सटीक होती है। इसमें Veo 3.1 Flash मॉडल के जरिए वीडियो बनाना भी संभव है। यह फीचर अभी बहुत कम एआई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। साथ ही, इसमें 2TB का Google Drive, Gmail और Photos स्टोरेज मिलता है, जिससे यह छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयोगी है। Gmail और Docs में एआई का डीप इंटीग्रेशन ईमेल ड्राफ्ट करने, रिपोर्ट बनाने और रिसर्च पेपर तैयार करने में मदद करता है। फिलहाल यह ऑफर 25 साल से कम उम्र के 5G यूजर्स के लिए है, लेकिन Jio जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर सकता है।
Perplexity AI Pro (Airtel यूजर्स के लिए)
ऑफर: 1 साल के लिए फ्री
Airtel और Perplexity की साझेदारी को ‘रिसर्चर्स की पसंद’ कहा जा रहा है। इसमें यूजर्स को एक नहीं, बल्कि तीन बड़े एआई मॉडल्स – Google Gemini 2.5 Pro, OpenAI GPT-5 और Anthropic Claude 4.5 तक सीधा एक्सेस मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप हर टास्क के लिए सबसे उपयुक्त मॉडल चुन सकते हैं। Perplexity Pro में Comet ब्राउजर की प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे– लाइव वेब सर्च, सिटेशन दिखाने की क्षमता और रियल-टाइम जानकारी के साथ जवाब। यह छात्रों, पत्रकारों और एनालिस्ट्स के लिए सबसे उपयोगी ऑफर माना जा रहा है।
ChatGPT Go (सभी भारतीय यूजर्स के लिए)
ऑफर: 1 साल के लिए फ्री
OpenAI का ChatGPT Go ऑफर सबसे सरल और बिना किसी शर्त के है। इसके लिए किसी मोबाइल नेटवर्क या एक्स्ट्रा ऐप की जरूरत नहीं है। यह ऑफर हर भारतीय यूजर के लिए 1 साल तक उपलब्ध रहेगा। ChatGPT Go प्लान में यूजर्स को GPT-5 मॉडल का एक्सेस, ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, एडवांस डेटा एनालिसिस और लंबी मेमोरी सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह खासतौर पर छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और छोटे बिजनेस यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो बेसिक से एडवांस लेवल तक एआई की मदद चाहते हैं।
कौन है सबसे बेहतर?
तीनों में से ChatGPT Go पूरी तरह फ्री और सबसे आसान विकल्प है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बिना किसी शर्त के एआई आजमाना चाहते हैं। अगर आप Jio यूजर हैं और पहले से Google Workspace पर काम करते हैं, तो Google AI Pro आपको प्रीमियम एआई एक्सपीरियंस देगा। इसका स्टोरेज और ऐप इंटीग्रेशन इसे सबसे पावरफुल बनाता है। वहीं, Airtel का Perplexity AI Pro उन लोगों के लिए सही है, जो अलग-अलग मॉडल्स की तुलना करना और गहराई से रिसर्च करना पसंद करते हैं। आसान शब्दों में कहें, तो
• सामान्य और स्टूडेंट यूजर्स के लिए: ChatGPT Go
• प्रोफेशनल और क्रिएटिव काम के लिए: Google AI Pro
• रिसर्च और डेटा स्टडी के लिए: Perplexity AI Pro
भारत में इन तीनों ऑफर्स ने यह साफ कर दिया है कि अब एआई सिर्फ टेक कंपनियों का टूल नहीं रहा। यह हर स्मार्टफोन यूजर की पहुंच में आ चुका है।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















