Mahindra BE 6, XEV 9e की कीमत आई सामने, जानें बुकिंग और डिलीवरी की डिटेल

Mahindra BE 6, XEV 9e की कीमत आई सामने, जानें बुकिंग और डिलीवरी की डिटेल

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Thursday, February 6, 2025

Mahindra BE 6 XEV 9e
Mahindra BE 6 XEV 9e

महिंद्रा की ये दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रीमियम सेगमेंट में शानदार रेंज, दमदार बैटरी और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई हैं। बुकिंग शुरू होते ही इनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है, खासकर टॉप वेरिएंट्स के लिए जिनकी डिलीवरी पहले होगी।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Thursday, February 6, 2025

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पहली बॉर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा कर दिया है। महिंद्रा BE 6 पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी-Pack One (59kWh), Pack One Above (59kWh), Pack Two (59kWh), Pack Three Select (59kWh) और Pack Three (79kWh)। इनकी कीमत क्रमशः ₹18.90 लाख, ₹20.50 लाख, ₹21.90 लाख, ₹24.50 लाख और ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, महिंद्रा XEV 9e के Pack One, Pack Two और Pack Three Select वेरिएंट्स (59kWh बैटरी पैक के साथ) की कीमत ₹21.90 लाख, ₹24.90 लाख और ₹27.90 लाख है, जबकि टॉप-एंड Pack Three वेरिएंट, जिसमें 79kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, वह ₹30.50 लाख में उपलब्ध होगा।

Mahindra BE 6, XEV 9e की बुकिंग और डिलीवरी

महिंद्रा BE 6 और XEV 9e की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इच्छुक यूजर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा कार और वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं। जानें डिलीवरी कब से शुरू होगीः

Mahindra BE 6e

Mahindra BE 6 की डिलीवरी

  • BE 6 Pack Three (79kWh) वेरिएंट की डिलीवरी सबसे पहले मार्च 2025 के मध्य से शुरू होगी।
  • BE 6 Pack Three Select (59kWh) की डिलीवरी जून में शुरू होगी।
  • BE 6 Pack Two (59kWh) की डिलीवरी जुलाई में शुरू होगी।
  • BE 6 Pack One और Pack One Above (59kWh) वेरिएंट्स को अगस्त 2025 में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

Mahindra XEV 9e की डिलीवरी

  • Mahindra XEV 9e के टॉप-एंड Pack Three वेरिएंट की डिलीवरी भी मार्च 2025 के मध्य से शुरू होगी।
  • XEV 9e Pack Three Select (59kWh) और Pack Two (59kWh) की डिलीवरी क्रमशः जून और जुलाई में शुरू होगी।
  • XEV 9e बेस वेरिएंट Pack One (59kWh) की डिलीवरी अगस्त 2025 में होगी।

बैटरी और रेंज

  • चार्जर के लिए यूजर को अलग से भुगतान करना होगा। 7.2kW एसी चार्जर के लिए ₹50,000 और 11.2kW एसी चार्जर के लिए ₹75,000 खर्च करने होंगे, जिसमें इंस्टॉलेशन शुल्क शामिल नहीं है।
  • बैटरी और रेंज की बात करें, तो Mahindra BE 6 और XEV 9e दो बैटरी पैक ऑप्शंस-59kWh और 79kWh के साथ आती हैं।
  • 59kWh बैटरी पैक 231bhp की पावर जनरेट करता है, जबकि 79kWh बैटरी पैक 286bhp की पावर देता है।
  • Mahindra BE 6, 59kWh बैटरी के साथ 556km और 79kWh बैटरी के साथ 682km की रेंज देती है।
  • XEV 9e, 59kWh बैटरी के साथ 542km और 79kWh बैटरी के साथ 656km तक चल सकती है।

महिंद्रा की ये दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रीमियम सेगमेंट में शानदार रेंज, दमदार बैटरी और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई हैं। बुकिंग शुरू होते ही इनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है, खासकर टॉप वेरिएंट्स के लिए जिनकी डिलीवरी पहले होगी। ऐसे में जो ग्राहक जल्दी डिलीवरी चाहते हैं, उन्हें टॉप वेरिएंट्स की बुकिंग करने का फायदा मिल सकता है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें