ये 5 नई 7-Seater Cars जल्द होंगी भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, August 11, 2024
Updated On: Saturday, April 26, 2025
अगर आप नई 7-सीटर कार (7-Seater Car) खरीदने की योजना बना रहे हैं, आने वाले महीनों में भारत में कम से कम पांच नई 7-सीटर गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। यहां हमने आपके लिए आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली नई 7-सीटर्स कार की लिस्ट तैयार की है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 26, 2025
हुंडई, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी और जीप जैसे वाहन निर्माता द्वारा इस साल के अंत से पहले या 2025 की शुरुआत में नई 7-सीटर कार पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल में…
MG Gloster Facelift

नई एमजी ग्लॉस्टर आने वाले महीनों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें मामूली कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ आंतरिक बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही, मौजूदा इंजन विकल्पों को आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि ग्लोस्टर टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुज़ु एमयू-एक्स हाल ही में लॉन्च किए गए निसान एक्स-ट्रेल, स्कोडा कोडियाक और वीडब्ल्यू टिगुआन को टक्कर देना जारी रखेगा।
New-Gen Kia Carnival

चौथी पीढ़ी की किआ कार्निवल (New-Gen Kia Carnival) आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकती है। यह नया मॉडल भी कुछ बदलाव के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि इसके बाहरी हिस्से में ऑपोसिट्स यूनाइटेड डिजाइन होगी, जबकि केबिन में कई प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि यह 2.2L चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन MPV के साथ ही आ सकता है, जिसे मल्टीपल सीटिंग कॉन्फिगरेशन में बेचा जा सकता है।
Kia EV9

Kia EV9 यानी यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल के अंत से पहले भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ई-जीएमपी स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर निर्मित है और इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग के साथ बहुत सारी प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती है। EV9 एक बार चार्ज करने पर 541 किमी की WLTP-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है।
Jeep Meridian Facelift

अपडेटेड जीप मेरिडियन को आने वाले महीनों में भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें विजुअल अपग्रेड और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ अधिक फीचर-पैक इंटीरियर होगा। मौजूदा पावरट्रेन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। बाहरी डिजाइन में एक नई ग्रिल, दोबारा से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर और नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील शामिल होंगे।
Hyundai Alcazar Facelift

इस त्योहारी सीजन में Hyundai लेटेस्ट Creta की तरह ही बाहरी और आंतरिक अपडेट के साथ फेसलिफ्टेड Alcazar पेश करेगी। इसकी बिक्री 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













