Vivo Y300 Plus भारत में लॉन्च, इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 50MP कैमरा है

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Wednesday, October 16, 2024

Updated On: Saturday, April 26, 2025

Vivo Y300 Plus

Vivo Y300 Plus में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और सेल्फी स्नैपर के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Saturday, April 26, 2025

वीवो वाई 300 प्लस (Vivo Y300 Plus) भारत में लॉन्च हो गया है। फोन वीवो की Y-सीरीज का हिस्सा है। फोन में 6.78-इंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड 14 ओएस, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा है। आइए इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में आपको डिटेल के साथ बताते हैंः

Vivo Y300 Plus की कीमत

  • Vivo Y300 Plus के सिंगल 8GB + 129GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है।
  • फोन सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक कलर में आता है।
  • फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
  • कंपनी एचडीएफसी,एसबीआई, आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 1,000 रुपये की इंस्टैंट छूट दे रही है।Vivo Y300 Plus

Vivo Y300 Plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Vivo Y300 Plus में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और सेल्फी स्नैपर के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है।
प्रोसेसर: वीवो Y300 प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ एड्रिनो GPU है।
रैम-स्टोरेज: फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
ओएस: हैंडसेट एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ बॉक्स पर चलता है।
कैमरा: वीवो फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है।
बैटरी: 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
अन्य फीचर: पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस पेज पर दिखाए गए सभी उत्पादों के मूल्य और फीचर्स केवल ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत किये गये है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं. प्रदर्शित कीमतें विभिन्न विक्रेताओं, स्थानों, ऑफर्स और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं. वास्तविक कीमत, उपलब्धता और विशिष्टताओं की पुष्टि के लिए कृपया खरीदारी से पहले अधिकारिक विक्रेता या निर्माता की वेबसाइट देखें. हम किसी भी प्रकार के मूल्य अंतर या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं हैं. अंतिम खरीदारी निर्णय लेने से पहले सभी विवरणों की जांच करना सुनिश्चित करें.

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण