Jio के दो सबसे किफायती 5G प्रीपेड प्लान, जानें कीमत, वैलिडिटी और फायदे

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Sunday, October 26, 2025

Last Updated On: Sunday, October 26, 2025

Reliance Jio: जियो के नए प्रीपेड गेमिंग प्लान्स, 5G सपोर्ट और क्लाउड गेमिंग सुविधाओं के साथ.
Reliance Jio: जियो के नए प्रीपेड गेमिंग प्लान्स, 5G सपोर्ट और क्लाउड गेमिंग सुविधाओं के साथ.

₹198 और ₹349 वाले ये दोनों Jio प्रीपेड प्लान न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि हाई-स्पीड 5G इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स के साथ आज के समय में बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Sunday, October 26, 2025

रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो बेहद सस्ते 5G प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। जियो इस वक्त देश की अकेली कंपनी है, जो 200 से कम कीमत में 5G सर्विस ऑफर कर रही है। इनमें 198 और 349 के प्लान शामिल हैं। खास बात यह है कि इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को बिना किसी डाटा लिमिट के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान्स की पूरी डिटेल और फायदे

Reliance Jio ₹198 प्रीपेड प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो कम अवधि के लिए सस्ता और फास्ट डाटा कनेक्शन चाहते हैं। 198 के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। 2GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी गई है। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है यानी लगभग दो हफ्ते तक आप बिना किसी दिक्कत के कॉल, डाटा और मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, जियो के एक्सक्लूसिव ऐप्स जैसे JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस भी इस प्लान में शामिल है

Reliance Jio ₹349 प्रीपेड प्लान

₹349 वाला प्लान थोड़ा लंबी अवधि और अधिक लाभ वाला विकल्प है। इसमें भी हर दिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी गई है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें भी अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है, जो जियो के 5G नेटवर्क वाले सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है। वर्तमान में यह प्लान फेस्टिव ऑफर के तहत अतिरिक्त फायदे के साथ उपलब्ध है। यूजर्स को JioFinance के जरिए गोल्ड खरीदने पर 2% अतिरिक्त गोल्ड बोनस मिल सकता है। इसके लिए उन्हें 8010000524 पर मिस्ड कॉल देना होता है। इसके अलावा, JioHome ऑफर में नए कनेक्शन पर 2 महीने की फ्री सर्विस दी जा रही है, जबकि JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन भी 3 महीने के लिए मुफ्त मिलता है। साथ ही, JioAICloud में 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।

कौन-सा प्लान बेहतर है?

अगर आप छोटे समय के लिए प्लान लेना चाहते हैं, तो 198 का विकल्प आपके लिए सही रहेगा, लेकिन अगर आप लंबी वैधता और अधिक वैल्यू चाहते हैं, तो 349 का प्लान ज्यादा बेहतर रहेगा। दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड 5G एक्सेस और कॉलिंग की सुविधा है, जो इन्हें बेहद आकर्षक बनाती है।

जियो क्यों है आगे

जियो 5G नेटवर्क को देशभर में तेजी से विस्तार दे रहा है और फिलहाल यह लगभग सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में सक्रिय है। कंपनी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5G सर्विस उपलब्ध करा रही है, जिससे यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव बिना ज्यादा खर्च किए मिल रहा है।

कुल मिलाकर, 198 और 349 वाले ये दोनों Jio प्रीपेड प्लान न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि हाई-स्पीड 5G इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स के साथ आज के समय में बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें