Weather Forecast
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 23 August 2025: कहीं उमस तो कहीं बारिश का कहर, जानें 23 अगस्त को कहां बरसेगा बादल
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Friday, August 22, 2025
Last Updated On: Friday, August 22, 2025
Aaj Ka Mausam Saturday 23 August 2025 in Hindi: भारत में 23 अगस्त 2025 को मॉनसून का असर अलग-अलग राज्यों में अलग रूप में देखने को मिलेगा. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस और हल्की बौछारें जारी रहेंगी. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Friday, August 22, 2025
Aaj Ka Weather Saturday 23 August 2025 : 23 अगस्त 2025 को देशभर में मौसम का मिज़ाज फिर से बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, लेकिन झमाझम बारिश की उम्मीद कम है और उमस से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वीकेंड तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.
बिहार: लगातार तेज बारिश से बाढ़ का खतरा
बिहार में 23 अगस्त को भी आसमान से पानी बरसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज भी रेड अलर्ट जारी किया है.
औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है. लगातार बारिश से खेत-खलिहानों में पानी भर गया है, जिससे धान और मक्का की फसल को तो फायदा हो सकता है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में निचले हिस्से जलमग्न हो चुके हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में सड़कें और पुल-पुलिया डूबने लगे हैं. बिहार सरकार ने आपदा प्रबंधन दल को अलर्ट पर रखा है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली (Delhi) में कल का मौसम कैसा रहेगा? उमस और हल्की बौछारें
दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में 23 अगस्त को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है. कुछ इलाकों में हल्की बौछारें या आंधी-तूफान के साथ फुहारें पड़ सकती हैं.
हालांकि, उमस और गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत मिलने की संभावना कम है. पिछले दो दिनों से लगातार लोग चिपचिपी गर्मी की शिकायत कर रहे हैं और आज भी हालात कुछ ऐसे ही बने रहने वाले हैं. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हवा की नमी लगभग 70% के पार रहने की संभावना है, जिससे उमस और ज्यादा महसूस होगी.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में कल का मौसम कैसा रहेगा? चार दिन तक बादल और बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में भी 23 अगस्त का मौसम दिल्ली जैसा ही रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. अगले चार दिनों तक (23 से 26 अगस्त) बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.
इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन नमी और उमस का स्तर ऊंचा रहने के कारण लोगों को राहत सीमित मिलेगी. खासकर ऑफिस जाने वाले और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को रुक-रुक कर होने वाली बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी रह सकती है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 24 अगस्त तक झमाझम बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 23 से 24 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और अमरोहा में आज भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को आवागमन में मुश्किलें पेश आ सकती हैं.
इसके अलावा, लखनऊ, अमेठी, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा और श्रावस्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. इसका असर बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था पर पड़ सकता है. किसानों के लिए यह बारिश राहतभरी साबित हो सकती है, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशानियां बढ़ सकती हैं.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में कल का मौसम कैसा रहेगा? वीकेंड तक भारी बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में 23 अगस्त को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ गया है. कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि रविवार तक पूरे राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में कल का मौसम कैसा रहेगा? हल्की से मध्यम बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में भी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. 23 अगस्त को पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और उत्तर एवं पूर्वी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जैसे जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.
राज्य के कई हिस्सों में किसानों को इस बारिश से फायदा होगा, लेकिन ग्रामीण इलाकों में गड्ढों और सड़कों पर पानी भरने से परेशानी हो सकती है. वहीं, शहरी इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में कल का मौसम कैसा रहेगा? भूस्खलन का खतरा
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बिलासपुर, मंडी, चंबा, पालमपुर, ऊना और सिरमौर जैसे जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है. लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में कल का मौसम कैसा रहेगा?: भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 23 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले दिन तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन आज से हालात बदलने वाले हैं. राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है.
लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और होशियारपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. किसानों के लिए यह बारिश अच्छी खबर हो सकती है, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में 23 अगस्त को भी मौसम खराब रहने वाला है. जयपुर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, झुंझुनू, अलवर और सीकर समेत करीब 20 जिलों में आज तेज बारिश होने का अनुमान है.
पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में लगातार तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है. कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कल का मौसम कैसा रहेगा? वीकेंड तक होगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में 23 अगस्त को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने किश्तवाड़, कठुआ और डोडा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. वीकेंड तक राज्य में झमाझम बारिश का दौर बना रहेगा.
















