Weather Forecast
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 19 July 2025: वीकेंड पर उत्तर भारत के किन-किन राज्यों में होगी बारिश, यहां जानें अन्य यहां का हाल
Authored By: JP Yadav
Published On: Friday, July 18, 2025
Last Updated On: Friday, July 18, 2025
Aaj Ka Mausam Saturday 19 July 2025: आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Friday, July 18, 2025
Weather Forecast Saturday 19 july 2025 : भले ही दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून रुठा हुआ है, लेकिन देश के बाकी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत देश के कई राज्यों की नदियां उफान पर हैं, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. यूपी के प्रयागराज और वाराणसी में भी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग का तो बहुत बुरा हाल है. प्रयागराज और वाराणसी जिले में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है. वाराणसी में हजारों मंदिर पानी में डूबे हुए हैं और करीब-करीब गंगा के सभी घाट भी डूब गए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-NCR वालों को झमाझम बारिश का इंतजार रहेगा. उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार: कुछ जिलों में होगी तेज बारिश
19 जुलाई को बिहार में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को पटना सहित सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ कहीं हल्की तो कहीं छिटपुट बारिश का अलर्ट है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: वीकेंड पर होगी बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है, क्योंकि मॉनसून रूठा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (19 जुलाई) और रविवार (20 जुलाई) को दिल्ली के आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Delhi Weather Today
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर : दो दिन हो सकती है बारिश
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के जिलों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ ) में भी कहीं धामी तो कहीं पर सामान्य बारिश होने की उम्मीद है.
Noida Weather Today
Ghaziabad Weather Today
Gurugram Weather Today
Greater Noida Weather Today
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान झांसी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट,ललितपुर और महोबा जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कानपुर, मथुरा और आगरा समेत 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है.
Lucknow Weather Today
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: उत्तराखंड अभी नहीं थमेगी बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: मॉनसून के एक्टिव होने के बाद से ही उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र (Dehradun Meteorological Centre) के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में 19, 20, 21, 22 और 23 जुलाई तक कहीं तेज तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है.
Dehradun Weather Today
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा : कई जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में आज का मौसम: मॉनसून के सक्रिय होने के चलते हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. शनिवार (19 जुलाई) को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश हो सकती है. इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद जैसे 11 जिलों में कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान IMD की ओर से जताया गया है.
Haryana Weather Today
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश :राज्य में तेज बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में 250 सड़कें बंद हो गई हैं. शनिवार को थोड़ी राहत की उम्मीद है. रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. शिमला मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने 21 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.
Shimla Weather Today
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: फिर बदलेगा मौसम
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में लगातार मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है. IMD के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को राह मिलेगी, जबकि 21 और 22 जुलाई को कई स्थानों पर तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान यदि तापमान में और गिरावट आती है, तो लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिल सकती है.
Chandigarh Weather Today
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: तेज बारिश की चेतावनी!
राजस्थान में आज का मौसम : मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और समीपवर्ती दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने दबा के क्षेत्र के अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके चलते बारिश होने का अनुमान है. 19 जुलाई को राजस्थान में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.
Rajasthan Weather Today
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K : जारी रहेगा बारिश का दौर
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : मौसम विभाग ने 19 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते कुछ जगहों पर भूस्खलन और पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने का भी खतरा है.
















