Weather Forecast
IMD Weather Update 02 July 2025 : कश्मीर से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानिये पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Authored By: JP Yadav
Published On: Tuesday, July 1, 2025
Last Updated On: Tuesday, July 1, 2025
Weather Forecast Wednesday 02 July 2025: उत्तर भारत में मॉनसून तेजी से सक्रिय हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग ने 2 जुलाई पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Tuesday, July 1, 2025
Weather Forecast Thursday 02 July 2025: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत देशभर में मॉनसून छा चुका है. करीब-करीब सभी राज्यों में बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश से लोगों का बुरा हाल है. बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक इन राज्यों में कई लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और केरल में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है. इस सप्ताह 6 जुलाई तक दिल्ली-NCR, मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है.
बिहार में कैसा रहेगा मॉनसून?
बिहार में बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आगामी 2-3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. बिहार के पश्चिमी और पश्चिमी मध्य भाग में 2 जुलाई को बारिश होगी. IMD के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भारी बारिश हो सकती है. 2 जुलाई को बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? समय से पहले पहुंचेगा दिल्ली में मॉनसून
देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून एक्टिव है और लगातार बारिश होने का अलर्ट है. बारिश के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में बारिश का अलर्ट
एनसीआर में आज का मौसम : एनसीआर में बारिश का दौर जारी है. इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हुई है. बुधवार को एनसीआर के शहरों अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. IMD के अनुसार, 2 जुलाई को नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पूरे यूपी में मॉनसूनी बारिश के संकेत
उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 2 जुलाई को उत्तर और मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, मुरादाबाद, रामपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में होगी मॉनसून की दस्तक
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड के 7 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. साथ ही मौसम को देखते हुए यात्रा प्लान करने की सलाह दी गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अनुमान
हरियाणा में आज का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. IMD के अनुसार, 2 जुलाई को रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल और मेवात में बारिश की संभावना है. इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक के अलावा सिरसा व फतेहाबाद में भी बारिश हो सकती है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 11 दिनों में 23 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक भी मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश होने की संभावना कम
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में मॉनसून एक्टिव है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. वहीं पंजाब में कई जगहों पर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 2 जुलाई को भी पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में मॉनसून की दस्तक
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में मॉनसून सक्रिय है. राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 2 जुलाई को भी भारी से अति भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 2 से 5 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. IMD के अनुसार, इस दौरान इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K में होगी बारिश!
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : भले ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से मॉनसून सक्रिय नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा जारी है. मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक जम्मू संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














