पाकिस्तान समर्थित TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन, जयशंकर ने बताया सराहनीय कदम

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, July 18, 2025

Last Updated On: Friday, July 18, 2025

अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया, विदेश मंत्री जयशंकर ने इस फैसले को बताया सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम.
अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया, विदेश मंत्री जयशंकर ने इस फैसले को बताया सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम.

अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तान समर्थित संगठन The Resistance Front (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस फैसले को भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग की बड़ी उपलब्धि बताया. 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले TRF को यह नामांकन वैश्विक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, July 18, 2025

Jaishankar TRF Reaction: भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को नया बल मिला है. अमेरिका ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार संगठन The Resistance Front (TRF) को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. इस फैसले की भारत ने न केवल सराहना की, बल्कि इसे आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति का सशक्त उदाहरण भी बताया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने TRF को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन करार देते हुए अमेरिका के इस कदम को सराहनीय और निर्णायक बताया.

जयशंकर ने बताया सराहनीय कदम

जयशंकर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग की एक मजबूत पुष्टि. लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रॉक्सी (मुखौटा संगठन) टीआरएफ को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में नामित करने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग और सीनेटर मार्को रुबियो की सराहना करता हूं.”

TRF ने किए पहलगाम में आतंकी हमले 

वहीं, अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने भी आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी फैसले पर भारतीय दूतावास ने कहा कि टीआरएफ पर बैन भारत और अमेरिका के मजबूत आतंकवाद विरोधी सहयोग का उदाहरण है. हम अमेरिकी विदेश विभाग के आभारी हैं कि उन्होंने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकी संगठन (एफटीओ) और वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में सूचीबद्ध किया. टीआरएफ 22 अप्रैल को पहलगाम में नागरिकों पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ले चुका है.”

बता दें कि टीआरएफ ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की थीं.

लश्कर का प्रॉक्सी संगठन है TRF  

इससे पहले गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार), अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान जारी कर कहा, “आज विदेश विभाग ने द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन (फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (स्पेशल डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट) के रूप में नामित किया है. टीआरएफ, लश्कर-ए-तैयबा का एक फ्रंट और मुखौटा संगठन है. उसने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. उसमें 26 नागरिक मारे गए थे. यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला था, जिसे लश्कर ने अंजाम दिया था. टीआरएफ ने भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की भी जिम्मेदारी ली है.”

यह कदम भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों की गतिविधियां लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं. जयशंकर ने इस सहयोग को ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ की नीति का हिस्सा बताया है.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें