Budget की तैयारी से क्या है तहखाने का कनेक्शन, पढ़िये बजट से जुड़े 10 रोचक तथ्य जो आपको भी कर देंगे हैरान

Authored By: JP Yadav

Published On: Wednesday, January 29, 2025

Last Updated On: Friday, January 31, 2025

Interesting facts about the budget preparation process, secret connections.
Interesting facts about the budget preparation process, secret connections.

Union Budget: केंद्रीय बजट सत्तासीन सरकार को रोड मैप होता है. इसे तैयार करने वित्त मंत्रालय के अलाव नीति आयोग और सरकार के अन्य मंत्रालय शामिल होते हैं. बजट पर काम कर रहा करबी 100 लोगों का स्टाफ 2-3 हफ्ते तक नॉर्थ ब्लॉक ऑफिस में ही रहता है. इस स्टोरी में हम बता रहे हैं केंद्रीय बजट के बारे में रोचक बातें.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Friday, January 31, 2025

Union Budget: किसी भी देश के लिए बजट सरकार की वार्षिक वित्तीय योजना होती है. बजट में देश की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है. साथ ही देश के नागरिकों को यह भी बताया जाता है कि सरकार संसाधनों को कैसे जुटाएगी? और किन क्षेत्रों में खर्च करेगी ? भारत की बात करें तो किसी भी सरकार का पहला बजट अगले 5 वर्ष के लिए सरकार की वित्तीय और आर्थिक योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने वाला रोडमैप होता है. सामान्य भाषा में समझें तो वित्त विधेयक (Finance Bill) केंद्रीय बजट (Union Budget) का एक जरूरी हिस्सा है. यह आगामी वर्ष के लिए टैक्स, रेवेन्यू कलेक्शन, व्यय योजनाओं (Expenditure plans) और उधार सहित सरकार की वित्तीय रणनीतियों की पूरी जानकारी देता है. देश के लोग भी जान पाते हैं कि उनके द्वारा चुनी सरकार कैसे देश के विकास समेत अन्य योजनाओं पर कितना धन खर्च करेगी.

कहां से आया बजट शब्द ?

Origin and history of the word 'Budget

भाषा के जानकारों का कहना है कि बजट (Budget) शब्द फ्रेंच भाषा के ‘बौगेट’ से लिया गया है. फ्रेंच में इस शब्द का अर्थ होता है चमड़े का ब्रीफकेस (Leather Briefcase). भारत के वित्त मंत्री कई दशकों तक बजट की घोषणा के दिन अपने सभी जरूरी कागजात चमड़े के ब्रीफकेस में रखकर संसद भवन पहुंचते थे. इसके बाद सदन में बजट पेश किया जाता था. अंग्रेजों ने ही भारत में शासन करने के दौरान बजट पेश करने का यह तरीका दिया. इसे बाद में भी अपनाया जाने लगा. वर्ष 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस बजट ब्रीफकेस की जगह राष्ट्रीय प्रतीक के साथ पारंपरिक ‘बही खाता’ रखा. इसके बाद यही प्रक्रिया अपनाई जाती है.

कब पेश हुआ देश का पहला बजट ?

First budget of India, history and details

लोगों को शायद ही यकीन आए, लेकिन भारत का पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था. भारत में सक्रिय ईस्ट इंडिया कंपनी के जेम्स विल्सन ने बजट को ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था. वहीं, आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को जवाहरलाल नेहरू सरकार में वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी ने प्रस्तुत किया था. पहले बजट में 171.15 करोड़ रुपये के बजट राजस्व का लक्ष्य था, जबकि कुल व्यय 197.29 करोड़ रुपये अनुमानित था.

किसने किया सर्वाधिक बार बजट पेश ?

Most budgets presented by a finance minister in India.

01 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) बजट 2025-26 पेश करेंगीं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश करने वालीं पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार केंद्रीय बजट पेश किया था. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वहीं, पी. चिदंबरम (9), प्रणब मुखर्जी (8), यशवंत सिन्हा (8) और मनमोहन सिंह (6) बार बजट पेश कर चुके हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि निर्मला सीतारमन अब मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. यहां पर बता दें कि मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री भी रहे.

कब हुआ रेल बजट का वित्त बजट में विलय ?

Merger of Rail Budget with Union Budget in India

रेल बजट को वर्ष 2017 में केंद्रीय बजट में मिला दिया गया था. इसके बाद यह वित्त बजट के साथ ही इसे भी शामिल करके पेश किया जाता है. इससे पहले यानी 2017 से पहले 92 वर्षों तक वित्त और रेल बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे. कुल मिलाकर 2017 से रेल बजट का अस्तित्व ही खत्म हो गया है. इसका बहुत ज्यादा विरोध भी किया गया था, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने सख्ती से वित्त बजट में रेल बजट को मिला दिया. इसके बाद से अब एक ही बजट संसद में पेश किया जाता है. वर्ष 1955-56 से बजट अंग्रेजी और हिंदी दोनों में पब्लिश किए जाते हैं. इससे पहले केवल अंग्रेजी भाषा में ही बजट का प्रकाशन किया जाता था.

किन तत्कालीन पीएम ने पेश किया बजट

List of Indian Prime Ministers who presented the budget.

प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने केंद्रीय बजट की अवधारणा को तैयार किया था. इसके बाद देश में बजट पेश किया जाने लगा. शांत चंद्र महालनोबिस दरअसल एक महान वैज्ञानिक और स्टैटिक्स भी थे. इसके साथ ही वह लंबे समय तक भारत के योजना आयोग के मुख्य सदस्यों में से एक रहे. सामान्य तौर पर केंद्रीय बजट वित्त मंत्री ही पेश करते हैं. बावजूद इसके कई बार ऐसा मौका भी आया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री को बजट पेश करना पड़ा. हालात ऐसे बने कि वित्त वर्ष 1958-1959 के लिए केंद्रीय बजट तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पेश किया. इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1970 में राजीव गांधी ने 1987 ने बतौर पीएम केंद्रीय बजट पेश किया था.

किन 2 वित्त मंत्रियों ने नहीं पेश किया केंद्रीय बजट

एक ओर तो देश में 3 बार ऐसे मौके आए जब तत्कालीन प्रधानमंत्रियों को बजट पेश करना पड़ा, जबकि संसदीय इतिहास में 2 वित्त मंत्री ऐसे भी हुए, जिन्होंने बजट ही नहीं पेश किया या कहें बजट पेश करने का मौका ही नहीं मिला. केसी नियोगी और एचएन बहुगुणा (Hemwati Nandan Bahuguna) देश के संसदीय इतिहास में 2 वित्त मंत्री हुए, जिन्होंने एक भी केंद्रीय बजट पेश नहीं किया. दरअसल दोनों ही बेहद कम समय तक वित्त मंत्री के पद पर रहे और उन्हें केंद्रीय बजट पेश करने का मौका नहीं मिला. एचएन बहुगुणा ने तो केवल 35 दिनों तक ही वित्त मंत्री का पद संभाला.

कब बदला बजट पेश करने का समय ?

Change in the time of presenting the budget in India.

पूर्व में शाम को संसद में ठीक 5 बजे पेश किया जाता था. फिर साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय बजट पेश करने का समय शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया. इसके बाद से बजट अब सुबह 11 बजे ही पेश किया जाता है. यह भी बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वित्त वर्ष 1970-71 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं, जबकि 5 जुलाई 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं. बजट पेश करने की प्रक्रिया में कई अहम बदलाव भी हुए हैं. वर्ष 2021 में निर्मला सीतारमण आई-पैड (iPad) लेकर संसद में गई थीं और उन्होंने आई-पैड के जरिये भी बजट भाषण पढ़ा था. इसके बाद आई-पैड को भी लाल रंग के कपड़ें में कवर किया गया. इसे बही-खाता नाम दिया गया, लेकिन शुरुआत में इस पर हो हल्ला बचा, लेकिन अब यह परंपरा बन गया है. ऐसे में हर साल पेश होने वाले बजट में लाल रंग कॉमन रहा, चाहे वो ब्रीफकेस या फिर बही-खाता हो.

हलवा सेरेमनी की शुरुआत कब से?

Origin and history of the Halwa Ceremony in India.

हलवा सेरेमनी की परंपरा भारतीय प्रशासन में गोपनीयता और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है. बाजवूद इसके बजट दो बार लीक हो चुका है. माना जाता है कि हलवा सेरेमनी की परंपरा 1950 के दशक में शुरू हुई थी. जब पहली बार आजादी के बाद पहला बजट पेश किया गया था. वित्त मंत्री वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) के तहखाने में हलवा समारोह आयोजित करते हैं. यह तहखाना विशेष रूप से बजट की छपाई के लिए बनाया गया है. यह समारोह बजट पेश किए जाने से पहले होता है. यहां पर यह भी जान लें कि बजट पर काम कर रहा लगभग 100 लोगों का स्टाफ हलवा सेरेमनी के सथ ही नॉर्थ ब्लॉक ऑफिस में ही रहता है. उसे घर जाने या फिर फोन करने तक की अनुमति नहीं होती है. बजट तैयारियों के दौरान नॉर्थ ब्लॉक में अफसरों को फोन और बाहरी संपर्क की अनुमति नहीं होती. इस दौरान इससे जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के संयम की परीक्षा भी होती है.

दो-दो बार बजट हो चुका है लीक

Budget Ki Taiyari Se Kya Hai Tahkhane Se Connection: 10 Interesting Facts

बजट बनाने के दौरान बहुत सी सावधानी बरती जाती है. यह ध्यान रखा जाता है कि यह लीक नहीं हो, इससे बाजार और उद्यमी प्रभावित होते हैं. बावजूद इसके भारत में बजट लीक होने की घटना दो बार हो चुकी है. वर्ष 1947-1948 में तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी ने बजट पेश करने से पहले ही ब्रिटेन के वित्त मंत्री ह्यूग डाल्टन ने बजट की जानकारी मीडिया में लीक कर दीं. इसका पता चलते ही हड़कंप मच गया, क्योंकि बजट भाषण से पहले ही बजट की सारी जानकारी अखबारों में छप गईं. इसके बाद ब्रिटेन के वित्त मंत्री ह्यूग डाल्टन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना पड़ा. 2 वर्ष बाद 1950 में भी बजट लीक हो गया. दरअसल, उस दौरान भारत के वित्त मंत्री जॉन मथाई थे. बजट पेश करने से ठीक पहले इसकी कुछ जानकारियां लीक होने की खबर सामने आ गई. इस पर तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था. इसके बाद दोबारा से बजट बनाना पड़ा.

क्यों बजट लीक होना है गंभीर बात

Budget Ki Taiyari Se Kya Hai Tahkhane Se Connection: 10 Interesting Facts

बजट लीक होने को बहुत गंभीर माना जाता है. बजट पेश होने से पहले होने से कई तरह की दिक्कत आ सकती है. मसलन, बजट का व्यापक असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ता है. शेयर बाजार भी प्रभावित होता है, ऐसे में गोपनीयता बरती जाती है. यही वजह है बजट को गोपनीय तरीके से तैयार किया जाता है.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें