Special Coverage
World Book Fair 2025 Discount : किताबों पर मिल रही 20% से अधिक की छूट, जानिये किसे मिल रही फ्री एंट्री समेत अन्य जरूरी डिटेल
Authored By: JP Yadav
Published On: Friday, February 7, 2025
Last Updated On: Friday, February 7, 2025
World Book Fair 2025 Discount : अगर आप भी पुस्तकों के शौकीन हैं तो दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 (World Book Fair 2025) आएं. यहां पर पुस्तकों की खरीद पर 20 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Friday, February 7, 2025
World Book Fair 2025 Discount : देश की राजधानी दिल्ली में 01 फरवरी से शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला 2025 (World Book Fair 2025) जारी है. प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित यह मेला रविवार (9 फरवरी, 2025) को समाप्त होगा. मेले को समाप्त होने में सिर्फ चंद दिन बचे हैं. ऐसे में अगर आप भी पुस्तक प्रेमी हैं और अध्ययन में रुचि रखते हैं तो विश्व पुस्तक मेला 2025 में विजिट जरूर करें. इस पुस्तक मेले में सऊदी अरब और कोलंबिया के अलावा फ्रांस, कतर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात समेत 50 देशों के लेखक हिस्सा ले रहे हैं, जबकि रूस मेले के ‘केंद्र राष्ट्र’ के रूप में नॉमिनेटिड है.
पुस्तक मेले में मिल रही छूट ! (World book fair 2025 Discount)
जानकारों का कहना है कि पुस्तक मेले के आखिरी 3-4 दिनों के दौरान किताबों की स्टॉलों पर विशेष ऑफर और छूट भी जाएगी. प्रकाशकों की ओर से कहा गया है कि शुरुआत में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी, लेकिन जल्द ही छूट का दायरा बढ़ाकर 15 से 20 प्रतिशत तक किया जा सकता है. अंतिम 2 दिन के दौरान कुछ प्रकाशक पुस्तकों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि रविवार (9 फरवरी) को विश्व पुस्तक मेले के आखिरी दिन किताबों की स्टॉलों पर विशेष ऑफर्स और छूट दी जाएगी. कहा तो यहां तक जा रहा है कि रविवार को अंतिम दिन पुस्तक प्रेमियों को अपनी मनपसंद किताबों पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है.
क्या है बुक फेयर 2025 में आने का टाइमिंग
नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया (NBT) के सौजन्य से आयोजित रविवार (9 फरवरी, 2025) तक चलेगा. बुक फेयर सुबह 10 बजे से शुरू होता है और रात 9 बजे तक खुला रहता है.
किन किताबों को खरीदने में रुचि दिखा रहे पुस्तक प्रेमी
प्रगति मैदान में जुट रहे बुक लवर यह बताने के लिए काफी हैं कि पुस्तकों के प्रति युवाओं में भी क्रेज है, बशर्ते इस तरह के मेले आयोजित होते रहे. युवा वेद-पुराण, रामचरित्रमानस, भगवद्गीता और अन्य धार्मिक पुस्तकों को खरीदने में इंट्रेस्ट ले रहे हैं. गीता प्रेस, धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकों के स्टॉल पर बुक लवर इंट्रेस्ट ले रहे हैं. प्रकाशक भी कई पुस्तकों पर छूट दे रहे हैं. ये छूट 15-20 प्रतिशत तक है.
1600 रुपये में रामायण
बुक फेयर में महाकुंभ पर लिखी गईं पुस्तकों की सबसे अधिक डिमांड है. ‘ए विजिट टू कुंभ’ ‘भारत में कुंभ’ और ‘वॉइस ऑफ गंगा’, बहुत चर्चा में है. गीता प्रेस के स्टॉल पर युवा जुट रहे हैं और धार्मिक पुस्तकें खरीद रहे हैं. गीता प्रेस पर 2 रुपये की हनुमान चालीसा से लेकर 1600 रुपये तक की रामायण उपलब्ध है. इन्हें खरीदने में युवा रुचि भी ले रहे हैं.
बच्चों के लिए क्या है खास?
मेले में बच्चों के लिए कॉमिक्स भी हैं. इनमें चाचा चौधरी से लेकर चंटू-बंटू के चुटकुलों की कॉमिक्स मौजूद है. फैंटम, अंकुर, पिंकी, जंगल लव, टिंकल, नंदन, बाल हंस, चंपक, अकबर और बीरबल, पंचतंत्र, कैप्टन ध्रुव व नागराज जैसे सुपरहीरो के अलावा चंदामामा और नन्हें सम्राट की पुस्तक बिक रही है.
किताबों पर 20 प्रतिशत तक की छूट
एक दुकानदार ने बताया कि जर्मन भाषा की पुस्तकें 150 रुपये से 2,500 रुपये उपलब्ध हैं, जबकि फ्रेंच भाषा की किताबें भी इसी रेंज में हैं. वहीं, स्पेनिश भाषा की पुस्तकें 250 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की कीमत में बेची जा रही हैं. अच्छी बात यह है कि इन किताबों पर 20 प्रतिशत की छूट उपलब्ध है.
World book fair 2025 : कहां से मिलेगी एंट्री ?
गेट नं 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट 4 (भैरों रोड), गेट नं 3 से विजिटर एंट्री पा सकते हैं.
- विश्व पुस्तक मेले का स्थान: प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हॉल 2-6.
- टाइमिंग: 9 फरवरी तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक
- किसे मिलेगी फ्री एंट्री: स्कूल की यूनिफॉर्म में होंगे तो छात्र-छात्राओं को फ्री एंट्री मिलेगी. इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों को भी फ्री में प्रवेश मिलेगा.
- वर्ल्ड बुक फेयर पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट
विश्व पुस्तक मेला 2025 में क्या है खास
- थीम पवेलियन (हॉल 5) : यहां पर पुस्तक, चित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के गणतंत्र होने की कहानी और आदर्शों को प्रदर्शित किया गया है
- इंटरनेशनल फोकस पवेलियन (हॉल 4) : इस हाल में ‘रूस से आई किताबों’ की प्रदर्शनी पुस्तक प्रेमियों को देखने को मिल रही है. यहां पर आप रूस के साहित्य और संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं.
- ऑथर कॉर्नर (हॉल 5) और लेखक मंच (हॉल 2) : इन दोनों जगहों पर आप साहित्य चर्चाओं में शामिल हों सकते हैं.
- चिल्ड्रन पवेलियन (हॉल 6): यहां पर कथा कहानियों और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पाठकों को आकर्षित किया जा रहा है.
कहां से मिलेगी मेले की टिकट (Where can I get book fair tickets)
पुस्तक मेले की ऑफलाइन टिकट सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है. ऑनलाइन टिकट राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की आधिकारिक वेबसाइट nbtindia.gov.in पर जाकर बुक कर सकते हैं. वर्ल्ड बुक फेयर की ऑनलाइन टिकट आईटीपीओ की वेबसाइट indiatradefair.com पर भी उपलब्ध है. यहां से भी आप टिकट खरीद सकते हैं.
विश्व पुस्तक मेले की टिकट कीमत (World Book Fair 2025 Ticket Price)
वयस्कों के लिए टिकट 20 रुपये है जबकि बच्चों के लिए यह 10 रुपये है. वहीं, वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजन की इंट्री फ्री है.













