Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 27 February 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Wednesday, February 26, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 27 February 2025: उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट है तो दक्षिण भारत में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. भीषण गर्मी के बीच केरल में बारिश का अनुमान है तो गुजरात और महाराष्ट्र में लू चलने लगी है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 27 February 2025: 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट-ओले भी गिरेंगे, कहां चलेगी लू? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Aaj Ka Mausam 27 February 2025 : पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक के मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और आगामी 3 दिन (27, 28 और 01 मार्च) को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इन 3 दिनों के दौरान सुबह और शाम कई जगहों पर ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जबकि दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और राजस्थान समेत कई क्षेत्रों में बादल सक्रिय हैं, जिससे तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. उधर, मुंबई के अलावा केरल और गुजरात के कई इलाकों में लू का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है.
बिहार में लगातार बढ़ रही है गर्मी
बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफे का साथ ही लगातार गर्मी भी बढ़ रही है. फरवरी महीना खत्म होने में 2 दिन शेष है, लेकिन राज्य में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. इस बीच हल्की बारिश की भी संभावना है. IMD के मुताबिक, 28 फरवरी और 1 मार्च को बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. अगले 3 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के एक्टिव होने से बादलों के छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है. 28 और 1 मार्च को तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी हो सकती है. बिहार में होली तक लू चलने के भी आसार हैं. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में 30 डिग्री से अधिक तापमान होना फसलों के लिए शुभ संकेत नहीं है. इससे फसलों का उत्पादन घटेगा और दाने छोटे व चपटे होंगे.
कहां-कहां होगी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 2 से 3 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फ पड़ने की भी संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है. 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच केरल और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की से मध्यम स्तर की बारिश संभव है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में बदल गया मौसम का मिजाज
दिल्ली में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बुधवार (26 फरवरी) को आसमान से लेकर शाम तक दिल्ली के आसमान में कभी आंशिक तौर पर तो कभी घने बादल छाए रहे. वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन (27 और 28 फरवरी) को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और तूफान दस्तक दे सकता है. इसके चलते ताममान में गिरावट दर्ज की जाएगी. गुरुवार (27 फरवरी) को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, इससे पहले मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 26 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? NCR में भी हो सकती है बारिश
एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली की तरह एनसीआर के शहरों में भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में कोहरे के छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, नारनौल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और रेवाड़ी में भी 27 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में 3 दिन तक बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, गुरुवार (27 फरवरी) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा. इसके चलते सहारनपुर और शामली के साथ-साथ बिजनौर, हापुड़, मुरादाबाद, संभल, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और शामली जिलों में बारिश हो सकती है. इसके अगले दिन शुक्रवार (28 फरवरी) को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश का यह सिलसिला 01 मार्च तक जारी रह सकता है. इसके बाद 2 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जो बाद में बढ़ जाएगी. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तराखंड में 27 से 28 फरवरी तक मौसम बदला रहेगा. लगातार 3 दिन मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में दिखाई देगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
हरियाणा में आज का मौसम : पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने के चलते हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बदलाव देखने को मिलेगा. IMD के अनुसार, मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (27 फरवरी) को गरज और चमक के साथ हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो सकती है. एक पश्चिमी विभोक्ष बुधवार (26 फरवरी) को एक्टिव हो गया है, जबकि दूसरा पश्चिमी विभोक्ष गुरुवार (27 फरवरी) से एक्टिव होकर 1 मार्च तक सक्रिय रहने वाला है. ऐसे में हरियाणा में आगामी 1 मार्च तक बीच-बीच में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है, इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बर्फबारी और बारिश से तापमान गिरा है. IMD ने 27 और 28 फरवरी को गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों ने 1 मार्च से मौसम में सुधार के संकेत दिए हैं, जबकि 2 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने से दोबारा बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, ठंड उतना परेशान नहीं करेगी.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब मौसम ने ली करवट
पंजाब में आज का मौसम : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से सटे होने के चलते पंजाब में अभी ठंड कायम है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान बीकानेर संभाग, जयपुर और भरतपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, राजस्थान के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. इसके चलते कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है. IMD ने 27 और 28 फरवरी को मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और इससे ठंड में इजाफा होगा. कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















