क्यों आ रही है, बार-बार दिल्ली के स्कूलों को उड़ाने की धमकी

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Thursday, May 2, 2024

delhi ke schoolo ko udane ki dhamki
delhi ke schoolo ko udane ki dhamki

इसी साल फरवरी में दिल्ली के दो स्कूलों को धमकी वाले मेल मिले थे। दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को इसी प्रकार के मेल किए गए थे।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Tuesday, July 9, 2024

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज तड़के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले मेल मिले। इससे दिन भर दिल्लीवासी अपने बच्चों को लेकर हलकान रहे। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की पुलिस ने उन सभी स्कूलों का पूरी तरह निरीक्षण किया, जिन्हें धमकी वाले मेल आए थे। किसी स्कूल में कोई अपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली बार दिल्ली के स्कूलों को धमकी के मेल मिले हों। इसके पहले भी कई बार इस तरह के मेल स्कूलों को भेजा गया है। लेकिन इस बार यह अलग इस वजह से था कि एक साथ सौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आज तक धमकी नहीं मिली थी। इसका एक ही मकसद था। दिल्ली के लोगों को दहशत में डालना। इसमें वो कामयाब नहीं हो सकें।

lieutenant governor vk saxena delhi

इसी साल फरवरी में भी दिल्ली के दो स्कूलों को धमकी वाले मेल मिले थे। पहले दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को इसी प्रकार के मेल किए गए थे। उसके बाद साकेत स्थित एमिटी पब्लिक स्कूल को भी परवरी में ही मेल भेजा गया था। इसमें मेल करने वाले ने स्कूल से पैसे भी मांगे थे। इसी तरह एक बार और आरकेपुरम के डीपीएस को धमकी वाले फोन कॉल आया था। जांच के बाद पता चला कि वह फोन कॉल स्कूल के ही एक छात्र ने किया था।

पर इस बार यह किसी छात्र का शरारत नहीं था। बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बड़े स्कूलों को मेल किए गए थे। अभी तक की शुरुआती जांच से पता चला है कि ये सभी एक ही मेल थे और इसे रूसी डोमेन से भेजा गया था। स्कूलों को जिस मेल आईडी से धमकी वालामेल आया था, वह मेल आईडी है, ‘savariim.mail.ru’। जांच से ही पता चला है कि यह एक अरबी शब्द है।

इसकी जांच स्पेशल ब्रांच की टीम कर रही है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल ब्रांच के सूत्र ने बताया कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) के आतंकी करते हैं। इसके बाद दिल्ली सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मेल कहां से आया है इसका पता चल गया है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। हालांकि वे आतंकी करतूत होने के सवाल पर कहा कि अभी इस पर कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। उपराज्यपाल ने आज कई स्कूलों का दौरा भी किया।

वहीं इस घटना के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि सभी स्कूल अपने आधिकारिक मेल को सुबह निश्चित समय पर जरूर चेक करें। शिक्षा विभाग को यह निर्देश इसलिए देना पड़ा कि स्कूलों से 12 बजे दिन तक धमकी वाले फोन पुलिस को आते रहे। क्योंकि कई स्कूलों ने 12 बजे के आसपास अपना मेल चेक किया था।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें