Aadhaar Card Update: 1 नवंबर से लागू होंगे तीन नए नियम, आखिरी वाला सबसे अहम
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, October 31, 2025
Updated On: Friday, October 31, 2025
UIDAI ने साफ किया है कि ऑनलाइन अपडेट फिलहाल 14 जून, 2026 तक मुफ्त रहेगा यानी आपके पास अपनी जानकारी सही करने के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन ध्यान रखें कि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया ओटीपी के जरिए होती है।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Friday, October 31, 2025
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को और आसान व तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 1 नवंबर, 2025 से आधार कार्ड से जुड़ी कई नई सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। अब लोग अपने नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को घर बैठे ही अपडेट कर पाएंगे। इस बदलाव से लोगों को अब आधार सेवा केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कागजी झंझट भी खत्म हो जाएगा। नीचे दिए गए तीन नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। सबसे पहले जानिए क्या-क्या बदलने जा रहा है:
नया नियम 1: आधार अपडेट होगा और आसान
अब आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट की जा सकेंगी। UIDAI का सिस्टम अब सरकारी रिकॉर्ड जैसे PAN या पासपोर्ट से डेटा को ऑटोमैटिकली वेरिफाई करेगा, जिससे दस्तावेज अपलोड या व्यक्तिगत रूप से केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो) के लिए अभी भी अधिकृत आधार सेवा केंद्र पर जाना जरूरी रहेगा ताकि पहचान की सटीकता बनी रहे।
नया नियम 2: अपडेट कराने के लिए नई फीस तय
UIDAI ने आधार अपडेट के लिए नई शुल्क व्यवस्था लागू की है। अब जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, पता, जन्म तिथि आदि) बदलने के लिए 75 रुपये देने होंगे, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट की कीमत 125 रुपये होगी। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट फिलहाल 14 जून, 2026 तक मुफ्त रहेगा। इसके बाद इन पर भी शुल्क लागू होगा। 5–7 और 15–17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह फ्री रहेगा।
नया नियम 3: आधार और पैन लिंक करना अब अनिवार्य
1 नवंबर से आधार और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य हो जाएगा। जिन लोगों ने दोनों को 31 दिसंबर, 2025 तक लिंक नहीं किया, उनका पैन कार्ड 1 जनवरी, 2026 से निष्क्रिय हो सकता है। नए पैन कार्ड के लिए भी अब आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। बैंकों और वित्तीय संस्थानों को e-KYC प्रक्रिया के तहत ओटीपी, वीडियो कॉल या इन-पर्सन वेरिफिकेशन जैसे आसान विकल्प अपनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पहचान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके।
आधार डिटेल्स अपडेट करने की प्रक्रिया
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगइन करें।
3. “Update Aadhaar” पर क्लिक करें और जिस जानकारी में बदलाव करना है, उसे चुनें।
4. जरूरत पड़ने पर दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन सबमिट करें और उसकी स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करें।
6. वेरिफिकेशन पूरा होने पर नई जानकारी अपने आप आधार प्रोफाइल में अपडेट हो जाएगी।
कुछ जरूरी बातें
UIDAI ने साफ किया है कि ऑनलाइन अपडेट फिलहाल 14 जून, 2026 तक मुफ्त रहेगा यानी आपके पास अपनी जानकारी सही करने के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन ध्यान रखें कि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया ओटीपी के जरिए होती है। इन नए नियमों का मकसद है आधार सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाना, ताकि नागरिकों को किसी भी सरकारी सेवा के लिए आसानी से और तुरंत पहचान सत्यापन मिल सके।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















