Nepal Plane Crash: सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाग्रस्त नेपाल में ही क्यों

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Thursday, July 25, 2024

Last Updated On: Thursday, July 25, 2024

Nepal Plane Crash
Nepal Plane Crash

नेपाल में विमान हादसों का इतिहास बहुत पुराना माना जा सकता है। पहाड़ी इलाके, खराब मौसम, इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी और खराब रेगुलेशन के कारण यहां विमान काफी दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। एविएशन सेफ्टी डेटाबेस के मुताबिक नेपाल में पिछले करीब 30 वर्षों में 28 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Thursday, July 25, 2024

इस लेख में:

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थिति त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर एक प्लेन उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार एक पायलट को छोड़ सभी की मौत हो गई। विमान में कुल 19 लोग थे। 18 लोगों की मौत ने एक बार भी नेपाल में विमान हादसों के इतिहास को खंगालने को मजबूर कर दिया है।

सिर्फ कहा नहीं जाता है बल्कि यह सच्चाई है कि नेपाल में विमान हादसों का पूरा इतिहास है। एक तरफ दुनिया में जहां इस पर लगभग काबू पा लिया गया है। यदा कदा ही कहीं काभी विमान हादसे की खबर आती है, वहीं नेपाल में लगभग हर साल विमान दुर्घटनाग्रस्त होता है। इसमें सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं।

सौर्य एयरलाइंस (Saurya Airlines) का विमान दुर्घटनाग्रस्त

सौर्य एयरलाइंस की 50 सीटर CRJ200 मॉडल का यह विमान कल मरम्मत के लिए काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसमें सवार सभी यात्री सौर्य एयरलाइंस के कर्मचारी थे। यह विमान 2003 में बना था। इसे कनाडा की कंपनी बनाती है। सौर्य एयरलाइंस के मुताबिक उसका यह विमान रेगुलर मरम्मत के लिए पोखरा जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने से पहले ही विमान रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल में हुए बड़े विमान हादसे

नेपाल में विमान हादसों का इतिहास बहुत पुराना माना जा सकता है। पहाड़ी इलाके, खराब मौसम, नए विमानों एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश की कमी और खराब रेगुलेशन के कारण नेपाल में विमान हादसा काफी होते हैं। एविएशन सेफ्टी डेटाबेस के मुताबिक नेपाल में पिछले करीब 30 सालों में 28 विमानों की दुर्घटनाएं हुई हैं। यानी तकरीबन प्रत्येक साल एक प्लेन क्रैश होते हैं। इनमें कई लोगों की जान गई है।

जनवरी 2023

15 जनवरी 2023 को नेपाल में प्लेन क्रैश में 68 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 72 लोग स्वर थे। विमान यति एयरलाइन का था।

मई 2022

29 मई को तारा एयरप्लेन मस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस विमान में महाराष्ट्र के ठाणे के चार भारतीय समेत 22 लोग सवार थे। सभी का शव तीन दिन बाद बरामद किए गए थे।

फरवरी 2019

एक एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर खराब मौसम में काठमांडू वापस जाने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में मरने वाले सात यात्रियों में नेपाल के पर्यटन मंत्री रविंद्र अधिकारी भी थे।

मार्च 2018

12 मार्च 2018 को 67 यात्रियों और 4 चालक दल के साथ उड़ान भर रही यूएस बांग्ला एयरलाइन काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान ढाका से लौट रहा था। इसमें 49 लोगों की मौत हो गई थी।

फरवरी 2016

एयर काष्ठमंडप का एक विमान नेपाल के कालीकोट जिले में 11 लोगों को लेकर जा रहा था। इसमें चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। सभी नौ यात्री घायल हो गए थे।

मई 2015

अमेरिकी मरीन कॉर्पस का एक स्क्वाड्रन चारिकोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई थी। छह अमेरिकी नौसैनिकों और दो नेपाली सैनिकों के साथ यूएच-1वाई ह्यूइ भूकंपों पीड़ितों को मदद पहुंचाने के एक मिशन के दौरान लापता हो गया था।

मई 2012

डोर्नियर विमान पोखरा के जोमसोम हवाईअड्डे से उड़ान भरने के दौरान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 21 लोग स्वर थे। इनमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 13 भारतीय थे।

सितंबर 2011

बुद्ध एयर का एक बीचक्राफ्ट 1900डी माउंट एवरेस्ट दर्शन के दौरान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 भारतीय भी शामिल थे।

जून 2006

एक यति विमान चालक दल के सदस्यों और छह यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

सितंबर 2006

श्री एयर हेलीकॉप्टर पूर्वी नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें चालक दल सदस्य समेत सभी 24 यात्रियों की मौत हो गई थी।

नवंबर 2001

एक चार्टर्ड हेलिकॉप्टर पश्चिमी नेपाल में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना में 6 लोग मारे गए। इनमें नेपाल की राजकुमारी प्रेक्षा शाह भी थी।

जुलाई 2000

रॉयल नेपाल एयरलाइंस का एक ट्विन ओटर धनगढ़ी एयरपोर्ट के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 25 लोगों की मौत हो गई थी।

जुलाई 1993

एवरेस्टएयर का एक डोर्नियर विमान चुले घोपटे पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया थी। इसमें चालक दल तीन सदस्य और 16 यात्री मारे गए थे

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें