फ्रांस में छात्रों का बड़ा आंदोलन, 190 घायल और 5,060 गिरफ्तार; ट्रंप के बयान से बढ़ा विवाद

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Thursday, October 8, 2026

Last Updated On: Thursday, October 8, 2026

फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

France Student Protest: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. सितंबर में शुरू हुआ छात्रों का यह आंदोलन अब देश के कई हिस्सों में फैल चुका है. छात्र स्कूलों में बढ़ती भीड़, जर्जर इमारतों और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार [...]

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Thursday, October 8, 2026

France Student Protest: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. सितंबर में शुरू हुआ छात्रों का यह आंदोलन अब देश के कई हिस्सों में फैल चुका है. छात्र स्कूलों में बढ़ती भीड़, जर्जर इमारतों और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

सैकड़ों स्कूलों में तालाबंदी

पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों स्कूलों में तालाबंदी कर उन्हें बंद कराया. आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं. लेंस शहर में एक स्कूल के पास हुए धमाके में 15 वर्षीय एक छात्र घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना से पहले पिछले सप्ताह 14 वर्षीय छात्र ईडन के सिर में आंसू गैस का गोला लगने की घटना सामने आई थी. उसके जबड़े में दो जगह फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उसे बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा.

अब तक कम से कम 190 छात्र घायल

प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 190 छात्र घायल हो चुके हैं, जबकि पुलिस ने करीब 5,060 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में लगभग 87 प्रतिशत नाबालिग बताए जा रहे हैं.

हाल के समय में अमेरिका, यूरोप और बांग्लादेश जैसे कई देशों में छात्र आंदोलनों ने बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलावों को जन्म दिया है.

जहां पश्चिमी देशों के विश्वविद्यालयों में मुख्य रूप से गाजा युद्ध के विरोध और युद्धविराम की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए, वहीं बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का व्यापक आंदोलन सत्ता परिवर्तन का कारण बना.

​ट्रंप ने फ्रांस के छात्र आंदोलन को इस्लाम से जोड़ा
​
​अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस(France) में हो रहे छात्र आंदोलन(France Student Protest) को इस्लाम से जोड़ा है. उन्होंने यह आशंका जताई है कि यह मामला केवल स्कूलों के बारे में नहीं है, बल्कि इस्लाम के उस मकसद के बारे में है जिसके तहत एक महान देश पर कब्जा करना है. अरबपति एलन मस्क ने भी ट्रंप के इस दावे का समर्थन किया है.

​डोनाल्ड ट्रंप का बयान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा,(Trump France Statement) “फ्रांस में जो हो रहा है, वह बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन का सबूत है. यह केवल स्कूलों के बारे में नहीं है, बल्कि यह इस्लाम के उस मकसद के बारे में है जिसके तहत वह कभी महान रहे एक देश पर कब्जा करना चाहता है.
​
एलन मस्क का समर्थन

ट्रंप(Trump) के बयान का समर्थन करते हुए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, “यह धीमी गति का हमला है. जो लोग इसका समर्थन करते हैं वे गद्दार हैं और उनके साथ वैसा ही सुलूक होना चाहिए.

Wriiten By: Rajiv Mandal

यह भी पढ़ें :- Russia Plague Scare: साइबेरिया में रहस्यमयी मौत, 200 लोग निगरानी में, लैब लीक की आशंका

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें