एम्स-ट्रेंड लिवर स्पेशलिस्ट ने बताए फैटी लिवर के 8 संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करने से बढ़ सकता है खतरा

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Monday, November 17, 2025

Updated On: Monday, November 17, 2025

Fatty Liver Warning Signs: एम्स-ट्रेंड स्पेशलिस्ट द्वारा बताए फैटी लिवर के 8 संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करने से बढ़ सकता है गंभीर खतरा.

डॉ. सौरभ सेठी ने फैटी लिवर के आठ अहम चेतावनी संकेत बताए हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इनमें अचानक वजन बढ़ना, लगातार थकान, पेट में दर्द या सूजन, ब्लड शुगर बढ़ना, मूत्र या मल के रंग में बदलाव, त्वचा-आंखों का पीला पड़ना, उच्च कोलेस्ट्रॉल और आसानी से चोट लगना शामिल हैं.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Monday, November 17, 2025

Fatty Liver Warning Signs: फैटी लिवर, जिसे स्टीटोटिक लिवर रोग या एमएएफएलडी भी कहा जाता है, तेजी से बढ़ती एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है. 1990 में इसके 2.48 करोड़ से ज्यादा मामले थे, जो 2021 में बढ़कर 4.83 करोड़ हो गए, यानी करीब 94% की बढ़ोतरी. साइंसडायरेक्ट के मुताबिक, 2050 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 7.86 करोड़ तक पहुँच सकती है. इसी वजह से, समय पर फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत ज़रूरी है. एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं कि ऐसे 8 चेतावनी संकेत हैं, जो दिखने पर समझ जाना चाहिए कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा और डॉक्टर को दिखाने का समय आ गया है.

फैटी लिवर के 8 चेतावनी संकेत

16 नवंबर को डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कौन-कौन से शुरुआती लक्षण यह संकेत देते हैं कि आपका लिवर परेशानी में है. उन्होंने कैप्शन में पूछा, ‘क्या आपने हाल ही में इनमें से कोई संकेत महसूस किया है?’ लिवर विशेषज्ञ के अनुसार, फैटी लिवर के ये 8 चेतावनी संकेत बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करने चाहिए.

अचानक और तेज़ी से वजन बढ़ना

लिवर विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर का पहला स्पष्ट संकेत बिना वजह बढ़ता वजन है, खासतौर पर अगर चर्बी पेट के आसपास तेजी से जमा होने लगे. यह शरीर में फैट जमा होने और लिवर के सही तरीके से काम न करने का शुरुआती संकेत हो सकता है.

लगातार थकान का संकेत

पर्याप्त नींद और आराम करने के बाद भी अगर लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो, तो यह लिवर से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है, ऐसा यकृत विशेषज्ञ बताते हैं.

पेट में दर्द और सूजन का संकेत

अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या सूजन महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है. डॉ. सेठी के अनुसार, इस लक्षण को नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए.

ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर

यकृत विशेषज्ञ के अनुसार, अगर आपकी रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) लगातार ज्यादा रहती है, तो यह इंसुलिन रेज़िस्टेंस का संकेत हो सकता है. यह समस्या अक्सर फैटी लिवर वाले लोगों में पाई जाती है, इसलिए ऐसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

पेशाब का गहरा रंग या मल का बहुत हल्का होना

यकृत विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर मूत्र (पेशाब) का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा दिखे या मल हल्का या पीला दिखाई दे, तो यह लिवर के सही से काम न करने का संकेत हो सकता है. ऐसे बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

अगर आपकी त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखने लगे, तो यह पीलिया का संकेत हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, यह लिवर की गंभीर समस्या या उन्नत फैटी लिवर रोग की ओर इशारा करता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो यह सिर्फ दिल की समस्या नहीं है,यह फैटी लिवर से भी जुड़ा हो सकता है. कई बार दोनों स्थितियाँ साथ-साथ दिखाई देती हैं. ऐसे में लिवर की जांच करवाना ज़रूरी हो जाता है.

आसानी से चोट लगना और खून आना

अगर आपको बिना किसी खास वजह के जल्दी चोट लग जाती है या हल्की-सी चोट पर भी खून बहने लगता है, तो यह लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह उन्नत फैटी लिवर रोग का एक महत्वपूर्ण चेतावनी संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें :- डायटीशियन ने बताया मॉर्निंग रूटीन के लिए सबसे अच्छे सुपरसीड्स, जानिए कौन-कौन सीड्स लिस्ट में है शामिल?

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण