AI India Summit 2026 में मैक्रों ने की भारत की तारीफ, AI ताकत पर भरोसा, बच्चों के सोशल मीडिया बैन की अपील
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, February 19, 2026
Updated On: Thursday, February 19, 2026
AI India Summit 2026: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की डिजिटल प्रगति और AI क्षमता की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत को AI इंजीनियर्स का वैश्विक केंद्र बताया और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की अपील की.
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Thursday, February 19, 2026
AI India Summit 2026: दिल्ली के भव्य भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 ने भारत की तकनीकी क्षमता को एक बार फिर वैश्विक मंच पर साबित कर दिया. इस समिट में दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधि और टेक लीडर्स शामिल हुए. खास बात यह रही कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की डिजिटल क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे काम की खुलकर तारीफ की.
‘नमस्ते’ से शुरू हुआ मैक्रों का संदेश
समिट में अपने संबोधन की शुरुआत मैक्रों ने भारतीय अंदाज़ में “नमस्ते” कहकर की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत आज AI के भविष्य को दिशा देने वाला देश बन चुका है. इस मंच पर आकर उन्हें भारत की तकनीकी सोच और नवाचार की झलक देखने को मिली.
10 साल में बदली भारत की डिजिटल तस्वीर
मैक्रों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने असाधारण बदलाव किया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कभी मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर बिना दस्तावेज़ों के बैंक खाता तक नहीं खोल पाता था, लेकिन आज वही व्यक्ति मोबाइल फोन से डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर रहा है. यह बदलाव भारत की डिजिटल नीतियों और टेक्नोलॉजी की ताकत को दिखाता है.
AI इंजीनियर्स का वैश्विक केंद्र बना भारत
फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत को AI इंजीनियर्स का ग्लोबल हब बताया. उन्होंने कहा कि भारत हर साल लाखों इंजीनियरों को AI की ट्रेनिंग देता है. करीब 5 लाख डेवलपर्स के साथ भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी बन चुका है, जो आने वाले समय में AI इनोवेशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.
बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की अपील
समिट के दौरान मैक्रों ने एक अहम सामाजिक मुद्दे पर भी बात रखी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की अपील की. मैक्रों ने बताया कि फ्रांस इस दिशा में कदम उठा चुका है और बच्चों की मानसिक सेहत को प्राथमिकता देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है.
इंडिया स्टैक: दुनिया से अलग पहचान
मैक्रों ने भारत की डिजिटल पहचान की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल आईडी, हर महीने 20 अरब ट्रांजैक्शन संभालने वाला पेमेंट सिस्टम और 50 करोड़ डिजिटल हेल्थ आईडी- ये सब भारत को दुनिया से अलग बनाते हैं. यही भारत की असली AI ताकत है.
यह भी पढ़ें :- AI Impact Summit 2026: 5 मेगा डील्स से भारत को कितना फायदा, निवेश, रोजगार और तकनीक में छलांग
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।














