Education & Career News

Google Public Policy Fellowship 2026: पब्लिक पॉलिसी में करियर का मौका, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और स्टाइपेंड पूरी जानकारी

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, March 14, 2026

Last Updated On: Saturday, March 14, 2026

Google Public Policy Fellowship 2026 प्रोग्राम की जानकारी, जिसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और स्टाइपेंड से जुड़ी पूरी डिटेल दी गई है.
Google Public Policy Fellowship 2026 प्रोग्राम की जानकारी, जिसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और स्टाइपेंड से जुड़ी पूरी डिटेल दी गई है.

Google Public Policy Fellowship 2026: गूगल ने Summer Public Policy Fellowship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को इंटरनेट पॉलिसी, डिजिटल अधिकार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर काम करने और रिसर्च का मौका मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को फुल-टाइम या पार्ट-टाइम काम के आधार पर आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, March 14, 2026

Google Public Policy Fellowship 2026: अगर आप टेक्नोलॉजी, इंटरनेट और उससे जुड़ी नीतियों में रुचि रखते हैं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. गूगल ने Summer Public Policy Fellowship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस फेलोशिप के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग संस्थानों और संगठनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. यहां प्रतिभागी इंटरनेट पॉलिसी, डिजिटल अधिकार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर काम करते हुए रिसर्च का अनुभव भी हासिल कर सकेंगे. यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए खास है जो डिजिटल नीति से जुड़े क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं.

क्या है यह फेलोशिप प्रोग्राम

Google Summer Public Policy Fellowship एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी नीतियों की समझ देना है. इसके तहत चयनित छात्रों को विभिन्न संगठनों के साथ काम करने का अवसर मिलता है, जहां वे इंटरनेट गवर्नेंस, डेटा प्राइवेसी, डिजिटल अधिकार और टेक्नोलॉजी पॉलिसी जैसे विषयों पर अध्ययन और रिसर्च करते हैं. इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि डिजिटल दुनिया में बनने वाली नीतियां समाज और टेक्नोलॉजी के विकास को किस तरह प्रभावित करती हैं.

फेलोशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाता है. अगर कोई उम्मीदवार फुल-टाइम यानी करीब 40 घंटे प्रति सप्ताह काम करता है, तो उसे लगभग 12,000 अमेरिकी डॉलर तक का स्टाइपेंड मिल सकता है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 11 लाख रुपये के आसपास होता है. वहीं पार्ट-टाइम यानी लगभग 20 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर करीब 6,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 5.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है. इससे छात्रों को सीखने के साथ आर्थिक सहयोग भी मिलता है.

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता

इस फेलोशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्हें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में दिलचस्पी हो. उम्मीदवार के पास अच्छी विश्लेषणात्मक क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और मजबूत लेखन कौशल होना चाहिए. इसके अलावा रिसर्च करने की क्षमता, एक साथ कई प्रोजेक्ट संभालने का अनुभव और तेज माहौल में काम करने की योग्यता भी जरूरी मानी जाती है. आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए. जो छात्र पहले इस फेलोशिप का हिस्सा रह चुके हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे.

ऐसे करें आवेदन

इस फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक छात्र 9 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी सही तरीके से भरनी होगी. इसके साथ ही उम्मीदवार को अपना रिज्यूमे, रेफरेंस, संगठन की प्राथमिकता और पर्सनल स्टेटमेंट भी अपलोड करना होगा. सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दिया जाता है. सही तैयारी और मजबूत प्रोफाइल के साथ यह फेलोशिप छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- UPSC CMS 2026 नोटिफिकेशन जारी, सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, 31 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य शिक्षा और जॉब्स खबरें