Tech News
Jio ने लॉन्च किया सस्ता ओटीटी प्लान, 200 रुपये से कम में मिलेंगे 12 ओटीटी
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, August 10, 2024
Last Updated On: Saturday, August 10, 2024
जियो (Jio) ने हाल ही में 175 रुपये की कीमत वाला नया बजट-फ्रेंडली प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह नया प्लान सिर्फ डाटा बेनिफिट्स और ओटीटी ऐप्स के लिए है। यह कंपनी का entertainment प्लान है। 175 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान Jio की वेबसाइट और MyJio ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी और 10GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस योजना में वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है और यह योजना एक्टिव प्लान के साथ ही कार्य करता है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Saturday, August 10, 2024
175 रुपये में 12 ओटीटी
जियो के 175 रुपये वाले इस एंटरटेनमेंट प्लान में यूजर्स को 12 ओटीटी की सुविधा मिलती है, जिनमें सोनी लिव, जी5, जियो सिनेमा प्रीमियम, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सन एनएक्सटी, कांचा लानंका, प्लैनेट मराठी, चौपाल, डॉक्यूबे, एपिक ऑन और होइचोई शामिल हैं। इन ओटीटी का सब्सक्रिप्शन 28-दिन की वैधता अवधि तक वैध रहती है।
जियो के अन्य प्लान
Jio ने 329 रुपये, 1029 रुपये और 1049 रुपये की कीमत वाले तीन नए एंटरटेनमेंट प्लान भी लॉन्च किए हैं, जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और डेली डाटा की सुविधा के साथ आते हैं। इन नए प्लान के साथ Jio का मौजूदा फ्रीडम प्लान, जिसकी कीमत 355 रुपये है, 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 25GB डाटा और प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है।













