राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: नए सचिव होंगे जगदीश आफले, जानिए कौन हैं और क्या होगी उनकी जिम्मेदारी

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, July 30, 2026

Last Updated On: Thursday, July 30, 2026

Ram Mandir Trust Jagdish Afale नए सचिव के रूप में नियुक्त. अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की नई जिम्मेदारियों के साथ.
Ram Mandir Trust Jagdish Afale नए सचिव के रूप में नियुक्त. अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की नई जिम्मेदारियों के साथ.

Ram Mandir Trust Jagdish Afale: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए राम मंदिर निर्माण परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले को नए सचिव पद के लिए प्रस्तावित किया है. अंतिम फैसला 2 सितंबर को होगा. यह कदम हालिया विवादों के बाद ट्रस्ट की पारदर्शिता और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, July 30, 2026

Ram Mandir Trust Jagdish Afale: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले को नए सचिव पद के लिए प्रस्तावित किया है. उनके नाम पर अंतिम मुहर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की कार्यकारी समिति की बैठक में लगेगी. हाल ही में चढ़ावे में कथित गबन के मामले के बाद ट्रस्ट ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई बदलाव शुरू किए हैं. प्रस्ताव के अनुसार, सचिव बनने के बाद जगदीश आफले मंदिर के दैनिक प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपनी रिपोर्ट अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को सौंपेंगे. वहीं, ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति का फैसला फिलहाल एक महीने के लिए टाल दिया गया है.

कौन हैं जगदीश आफले?

जगदीश आफले पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे से एमटेक की पढ़ाई की है. अपने करियर के दौरान उन्होंने भारत और विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया. सेवानिवृत्ति के बाद वह राम मंदिर निर्माण परियोजना से प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में जुड़े और निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं. तकनीकी अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण उन्हें ट्रस्ट की नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. हालांकि आफले ने कहा है कि वह अपने नाम पर अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही मीडिया से बातचीत करेंगे.

विवाद के बाद बदली ट्रस्ट की कार्यशैली

राम मंदिर ट्रस्ट में यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है, जब चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के साथ कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. विवाद के बाद तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद ट्रस्ट ने प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा शुरू की और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. इनमें आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शामिल है, ताकि ट्रस्ट की ओर से जारी होने वाली सूचनाएं अधिक व्यवस्थित और प्रमाणिक रूप से लोगों तक पहुंच सकें.

2 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की कार्यकारी समिति की बैठक पर है. यदि समिति जगदीश आफले के नाम को मंजूरी देती है, तो वे औपचारिक रूप से राम मंदिर ट्रस्ट के नए सचिव बन जाएंगे. दूसरी ओर, CEO पद के लिए आए करीब 5,200 आवेदनों की जांच भी जारी है और योग्य उम्मीदवारों के मूल्यांकन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा. ट्रस्ट का मानना है कि प्रशासनिक पुनर्गठन और अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से राम मंदिर के संचालन, निर्माण कार्य और भविष्य की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावा हुआ डिजिटल, अब मिनटों में करें ऑनलाइन दान, हर भुगतान का मिलेगा पूरा रिकॉर्ड

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें