Special Coverage
बिसात, बम और 7 नवंबर की एटमी दिवाली, क्या ईरान पर होगा परमाणु हमला, बिछ चुकी है बिसात
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Monday, November 2, 2026
Last Updated On: Monday, November 2, 2026
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो वर्षों से जारी युद्ध अब लगता है सबसे खराब दौर में पहुंच गई है. तमाम शांति वार्ता एक-एक कर असफल होते जा रहे हैं. इस लड़ाई में दो देश अमेरिका और इजराइल ऐसे हैं, जहां सियासी घटनाक्रम तेजी से बन-बिगड़ रहा है. परमाणु हमला करने की बात भी इन्हीं राजनीतिक परिणामों के सन्दर्भ में आकार ले रही है. क्या कुछ घट रहा है और क्या होने की आशंका है, इन्हीं सब पर एक रिपोर्ट…
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Monday, November 2, 2026
शतरंज के बोर्ड पर फिलहाल मोहरे नहीं, मिसाइलें सजी हैं. एक तरफ सेंट्रल ईरान की वो पहाड़ियां हैं, जिनके नीचे फोर्दो और नतांज की भूलभुलैया में ईरान ने अपना परमाणु जखीरा जमा कर रखा है, और दूसरी तरफ फारस की खाड़ी में खड़ा अमेरिकी पांचवा बेड़ा, जिसके डेक पर B-2 बॉम्बर के लिए वो बम लोड हो चुके हैं जो आज तक कभी इस्तेमाल नहीं हुए.
कामयाब नहीं रही शांति वार्ता
बंद कमरों की शांति मर चुकी है. वियना से लेकर दोहा तक चली बैक-चैनल वार्ता फेल हो गई है. कतर ने हाथ खड़े कर दिए हैं. यूएई का खुफिया प्रतिनिधिमंडल कल रात वाशिंगटन से खाली हाथ लौट आया. अब कोई मध्यस्थ नहीं बचा. सवाल अब ये नहीं है कि हमला होगा या नहीं, सवाल ये है कि हिरोशिमा के 81 साल बाद दुनिया दूसरा परमाणु हमला कैसे देखेगी.
पेंटागन की फाइल में लिखा है – “All conventional options exhausted”. GBU-57 बंकर बस्टर, मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स, सब फेल. पहाड़ इतने गहरे हैं कि 60 मीटर कंक्रीट के नीचे बना रिएक्टर हिलता तक नहीं. इसलिए अब फाइल में एक ही शब्द बचा है – Tactical Nuclear.
किसी आम हमले की नहीं दिखती तैयारी
राष्ट्रपति ट्रंप सेंटकॉम को ऑर्डर दे चुके हैं. फ्लोरिडा में मार-ए-लागो से 7 मील दूर कल जो प्लेन क्रैश हुआ, उसके बाद सीक्रेट सर्विस ने पूरे पाम बीच को नो-फ्लाई और मिसाइल शील्ड में बदल दिया है. ये तैयारी किसी आम हमले की नहीं है.
ईरान ने कमांडरों से कहा, कोई लिहाज मत करना
उधर तेहरान में सत्ता बदल चुकी है. सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई, जिनके हाथ में अब अपने पिता अली खामेनेई के बाद पूरी ताकत है, उन्होंने IRGC के कमांडरों से साफ कहा है – “कोई लिहाज नहीं”. मतलब कोई लिहाज नहीं. खुर्रमशहर-4, जिसकी रेंज 2000 किलोमीटर है और जो 1500 किलो वॉरहेड ले जाती है, उसकी नाक ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया बेस, कतर के अल-उदीद और इजरायल के तेल अवीव की तरफ घुमा दी गई है.
और इन दोनों के बीच में खड़ा है एक आदमी – बेंजामिन नेतन्याहू. चुनाव हार चुका, कोर्ट में घिरा हुआ, सत्ता में बने रहने के लिए जंग को ही ऑक्सीजन मानने वाला नेता. उसने कल रात ट्रंप से फोन पर कहा – “अभी करो, वरना ईरान कभी नहीं रुकेगा”.
असली टाइमर वाशिंगटन में चल रहा है. कल अमेरिका में मिड-टर्म है. पॉलीमार्केट का डेटा चीख रहा है – हाउस में डेमोक्रेट्स की जीत 95%, सीनेट में 72%. अगर ये हुआ तो ट्रंप के लिए कांग्रेस खत्म. हर डॉलर का हिसाब, हर फाइल की जांच और शायद तीसरा महाभियोग. एक राष्ट्रपति जो घरेलू मोर्चे पर घिर चुका है, उसके पास इतिहास में सबसे पुराना कार्ड है – जंग.
47 बिलियन डॉलर इस जंग में अब तक जल चुका है. अमेरिका में डीजल 6 डॉलर प्रति गैलन, यानी आम अमेरिकी की जेब में आग. फिर भी जंग की बिसात पर सब दांव पर लगा है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बिसात को देखकर एक सीनियर अमेरिकी सीनेटर को स्ट्रोक आ गया, वो लकवे का शिकार हो गए. सदमा इतना बड़ा था.
टकर कार्लसन ने तारीख दे दी है – 7 नवंबर
अमेरिका एटमी दिवाली मनाने जा रहा है. एक ऐसी दिवाली जिसका उजाला सेंट्रल ईरान की पहाड़ियों पर होगा, लेकिन उसका धुआं पूरी दुनिया को अंधेरे में ढकेल देगा. सवाल टाइमिंग का नहीं है, सवाल कीमत का है. जब पहला परमाणु बम गिरेगा, तो दूसरा कितनी देर में गिरेगा? और उस अंधेरे का हिसाब कौन देगा?













