Special Coverage
दिल्ली में आज का सोने का भाव 10 April 2025: कितना सस्ता हुआ सोना? क्या टैरिफ युद्ध ने बनाया निवेश का मौका?
दिल्ली में आज का सोने का भाव 10 April 2025: कितना सस्ता हुआ सोना? क्या टैरिफ युद्ध ने बनाया निवेश का मौका?
Authored By: Khursheed
Published On: Wednesday, April 9, 2025
Updated On: Thursday, April 10, 2025
दिल्ली में लगातार ⭐ सोने की कीमतों ⭐ में उतार-चढ़ाव जारी है! 10 अप्रैल 2025 को 🟡 सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, (22 K + ₹65🔺) लेकिन अप्रैल का महीना निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकता है. 📉 क्या टैरिफ युद्ध की वजह से सोना और सस्ता होगा या अब आएगा उछाल? 📈 जानिए आज के ताज़ा रेट और निवेश से जुड़ी अहम जानकारी! 💰✨
Authored By: Khursheed
Updated On: Thursday, April 10, 2025
नई दिल्ली समेत सभी शहरों में सोने के दामों में कमी आई है. अमेरिका के टैरिफ रेट्स का बढ़ना इसका सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते निवेशक अपनी नुकसान की भरभाई के लिए सोने को बेच रहे हैं. 9 अप्रैल को सोने के रेटो में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी लेकिन 10 अप्रैल को एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट आ सकती है. अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है.
नई दिल्ली में 10 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम ₹8,575 रुपये हैं. कल यानी 9 अप्रैल के मुकाबले सोने के दामों में 10 अप्रैल को 270 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने के बाद से सोने के दामों पर असर पड़ा है.
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹8,575 | ₹8,305 | + ₹270 |
10 | ₹85,750 | ₹83,050 | + ₹2,700 |
10 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
वहीं बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसमें भी 294 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है. 9 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 9,059 रुपये थे, आज एक ग्राम सोने के दाम 9,353 हैं. हालांकि सोने के दामों में कई दिनों से गिरावट देखने को मिली थी अब इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई है.
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,353 | ₹9,059 | + ₹294 |
10 | ₹93,530 | ₹90,590 | + ₹2,940 |
10 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने का दाम (₹)
आज 10 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट के सोने के दाम 7,016 रुपये हैं. इसमें में भी 221 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है. बहरहाल सोने के दामों में पिछले दिनों बहुत गिरावट देखने को मिली थी.
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹7,016 | ₹6,795 | + ₹221 |
10 | ₹70,160 | ₹67,950 | + ₹2,210 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
Apr 10, 2025 | ₹8,575 (+ ₹270) | ₹9,353 (+ ₹294) |
Apr 9, 2025 | ₹8,305 (+65) | ₹9,059 (+71) |
Apr 8, 2025 | ₹8,240 (-60) | ₹8,988 (-65) |
Apr 7, 2025 | ₹8,300 (-25) | ₹9,053 (-28) |
Apr 6, 2025 | ₹8,325 (0) | ₹9,081 (0) |
Apr 5, 2025 | ₹8,325 (-90) | ₹9,081 (-98) |
Apr 4, 2025 | ₹8,415 (-160) | ₹9,179 (-174) |
Apr 3, 2025 | ₹8,575 (+50) | ₹9,353 (+54) |
Apr 2, 2025 | ₹8,525 (0) | ₹9,299 (0) |
Apr 1, 2025 | ₹8,525 (+85) | ₹9,299 (+93) |
सोने में क्यों आ रही है गिरावट?
भारत में समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि अमेरिका ने नया टैरिफ लगाया है जिसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि कल 8 अप्रैल की सुबह सोने की कीमतों में 1600 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली थी. सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और कमी देखने को मिल सकती है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. ऐसे में फिलहाल में अल्पकालिक तौर पर सोने पर जारी गिरावट सोने में निवेश करने का फैसला फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि आने वाले समय में सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है. हालांकि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.