चुनाव से पहले एक्शन मोड में नीतीश कुमार, महज 17 दिन में लिए 10 बड़े फैसले

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, July 17, 2025

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

नीतीश कुमार चुनाव से पहले एक्शन मोड में, 17 दिन में लिए 10 बड़े फैसले, जानिए कैसे ये Nitish Kumar election decisions बदल सकते हैं बिहार की राजनीति.
नीतीश कुमार चुनाव से पहले एक्शन मोड में, 17 दिन में लिए 10 बड़े फैसले, जानिए कैसे ये Nitish Kumar election decisions बदल सकते हैं बिहार की राजनीति.

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 17 दिनों में लगातार 10 बड़े जनहितकारी निर्णय लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. इनमें 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिला आरक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी, एक करोड़ नौकरियों का वादा और कौशल विश्वविद्यालय की घोषणा शामिल है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 17 दिनों में जन कल्याण से जुड़े 10 अहम फैसले (10 big decisions by Nitish Kumar) लिए हैं. ये घोषणाएं सिर्फ नीतिगत परिवर्तन नहीं हैं, बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में ठोस कदम हैं. इन निर्णयों का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचेगा, जिससे बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की उम्मीद की जा रही है. इन फैसलों से राज्य के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा.

125 यूनिट तक फ्री बिजली

नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक दिन में ही दो घोषणाएं कीं. एक फैसले में उन्होंने बिहार की जनता को 125 यूनिट तक फ्री बिजली का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. सीएम नीतीश कुमार के मुताबिक, इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा.

कुटीर ज्योति योजना

इसी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘कुटीर ज्योति योजना’ पर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा. कुटीर ज्योति योजना के तहत जो गरीब परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी.

शिक्षकों की भर्ती 

इससे पहले, 16 जुलाई को बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर उठाया. मुख्यमंत्री नीतीश ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना और नियुक्ति के लिए जल्द टीआरई-4 की परीक्षा लेने को कहा. इन नियुक्तियों में भी 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को दिया जाएगा.

रोजगार की गारंटी 

13 जुलाई को बिहार सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार की ‘गारंटी’ दी. उन्होंने 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके लिए हाई लेवल कमेटी के गठन की घोषणा भी की गई. 

कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना 

उन्होंने भविष्य में बिहार में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना करने का भी ऐलान किया.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 

इससे तीन दिन पहले यानी 10 जुलाई को नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया. तयशुदा राशि में बड़ा इजाफा किया. उन्होंने घोषणा की कि राज्य में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है.

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ा फैसला 9 जुलाई को लिया गया. सीएम ने कहा कि अब सभी सरकारी और संविदा नियुक्तियों में केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा.

बिहार युवा आयोग का गठन

एक दिन पहले यानी 8 जुलाई को नीतीश कुमार ने ‘बिहार युवा आयोग‘ का गठन करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है, जो युवाओं को रोजगार, शिक्षा और नशामुक्ति जैसे मुद्दों पर नीति सुझाव देगा. आयोग में अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है.

कलाकारों को मासिक पेंशन 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 जुलाई को कलाकारों को पेंशन के लिए कदम उठाए. बिहार के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी.

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना

2 जुलाई को राज्य में नई ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा’ योजना का ऐलान किया गया. हाल ही में बिहार कैबिनेट ने इसको हरी झंडी दी थी. योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास के लिए 4000 से 6000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. एक लाख युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें :- बिजली की बहार या चुनावी हथियार? नीतीश का पावर प्ले: 125 यूनिट फ्री

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें