Bihar Election 2025: बिहार में बीजेपी का सुझाव अभियान, QR कोड स्कैन कर दे सकते है सुझाव 

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, October 4, 2025

Last Updated On: Saturday, October 4, 2025

Bihar Election 2025 को लेकर बीजेपी ने अनोखा सुझाव अभियान शुरू किया है, अब लोग QR कोड स्कैन करके अपनी राय और सुझाव सीधे पार्टी तक पहुंचा सकते हैं.
Bihar Election 2025 को लेकर बीजेपी ने अनोखा सुझाव अभियान शुरू किया है, अब लोग QR कोड स्कैन करके अपनी राय और सुझाव सीधे पार्टी तक पहुंचा सकते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं. निर्वाचन आयोग ने सभी दलों के साथ बैठक की, वहीं बीजेपी ने जनता से सीधा संवाद साधने का ऐलान किया है. पार्टी 5 से 30 अक्टूबर तक राज्यभर में अभियान चलाकर एक करोड़ लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव लेगी. इसके लिए सुझाव पेटी, डिजिटल माध्यम और मिस्ड कॉल सेवा शुरू की जाएगी.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Saturday, October 4, 2025

Bihar Election 2025: बिहार में जल्द ही चुनाव की घोषणा होने वाली है. इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई है, जिसमें चुनावों पर चर्चा हुईं. इस सब के बीच बीजेपी ने नया दांव चला है. दरअसल, बीजेपी ने इस बात की घोषणा की है कि पार्टी आगामी 5 वर्षों में क्या करेगी, इसे लेकर 5 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान एक करोड़ लोगों से सुझाव लिए जाएंगे. सुझाव पेटी और डिजिटल माध्यम से आम जनमानस और युवाओं की राय साझा की जाएगी. इस अभियान की लॉन्चिंग 5 अक्टूबर को अटल सभागार से होगी, जिसमें बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे. आगामी चुनावों के मद्देनजर इसे बीजेपी का बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है.

QR कोड स्कैन कर लोग दे सकेंगे सुझाव

दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी जल्द ही घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसका औपचारिक शुभारंभ 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय स्थित अटल सभागार से होगा. इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिलों में नियुक्त प्रवेक्षक मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही पार्टी अपनी नई वेबसाइट भी लॉन्च करेगी. खास बात यह है कि चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और हाईकोर्ट जैसे प्रमुख स्थलों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर लोग अपने सुझाव सीधे वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे.

घोषणा पत्र तैयार करने में ली जाएगी मदद

इसके अलावा, पार्टी ने जनता से जुड़ने के लिए एक विशेष मोबाइल नंबर (8980243243) भी जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करने वाले का फोन अपने आप मिस कॉल के रूप में दर्ज हो जाएगा. इसके बाद पार्टी की ओर से उस व्यक्ति को कॉल करके उसका सुझाव लिया जाएगा. सुझाव देने वाले व्यक्ति को धन्यवाद संदेश भी भेजा जाएगा. साथ ही पार्टी लाखों-करोड़ों लोगों तक मैसेज भेजकर भी राय मांगेगी. बीजेपी का कहना है कि वह किसी भी वर्ग या समुदाय को पीछे नहीं छोड़ेगी और सभी तबकों से राय लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी.

बिहार में चुनाव की डेट का एलान

गौरतलब है कि आगामी चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी ने हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया है. वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है. ऐसे में राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर तक कराए जाने तय हैं. पिछला विधानसभा चुनाव 2020 में कोरोना महामारी के दौरान तीन चरणों में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच संपन्न हुआ था. यह देश का महामारी काल का पहला बड़ा चुनाव था, जिसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे.

यह भी पढ़ें :- आचार संहिता से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें