Assembly Election News
Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग ने कर दिया ऐलान, नवरात्र से पहले हो जाएगा मतदान
Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग ने कर दिया ऐलान, नवरात्र से पहले हो जाएगा मतदान
Authored By: सतीश झा
Published On: Friday, August 16, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे, जबकि हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम एक ही दिन 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
केंद्रीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और हरियाणा (Haryana) के लिए विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। हाल ही में चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों का दौरा भी किया था। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जहां मतदान तीन चरणों में होगा। वहीं, हरियाणा में मतदान एक ही चरण में होगा। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से चुनाव नहीं हुए हैं। आखिरी बार चुनाव 2014 में हुए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच गठबंधन बना था। हालांकि, बाद में भाजपा ने इस गठबंधन से दूरी बना ली और 2018 में दोनों दलों का गठबंधन गिर गया।
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे:
- पहला चरण: 18 सितंबर
- दूसरा चरण: 25 सितंबर
- तीसरा चरण: 1 अक्टूबर
- मतदाता सूची : 20 अगस्त को जारी की जाएगी। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
एक ही दिन होगी पूरे हरियाणा में वोटिंग
हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। यहां आखिरी बार चुनाव 2019 में हुए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, मार्च 2024 में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद, भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटा कर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित होगी। चुनाव एक चरण में 1 अक्टूबर को होगा और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर के मतदाता 10 साल से इसका इंतज़ार कर रहे थे : गुलाम नबी आज़ाद
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद (Ghulam Nabi Azad) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कहा, “जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मतदाता 10 साल से इसका इंतज़ार कर रहे थे। हम इसका स्वागत करते हैं, हम चुनाव आयोग और सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे, और हम यह भी उम्मीद करते हैं कि मतदाताओं, उम्मीदवारों और नेताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
भाजपा (BJP) को जीत का है भरोसा
जम्मू-कश्मीर भाजपा सह-प्रभारी आशीष सूद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, “भाजपा सत्ता पाने के लिए नहीं बल्कि लोगों के विकास के लिए राजनीति करती है। हम PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ हैं… हम इस बार जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, “…हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में निश्चित समय में चुनाव हो रहे हैं। मैं इस घोषणा का स्वागत करता हूं। निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ता बहुत पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। कांग्रेस के झूठे नारों से जनता का विश्वास उठ चुका है… हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।