अनीत पड्डा संग डेटिंग रुमर्स पर क्या बोले अहान पांडे? करण जौहर हुए शर्मसार!
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Friday, November 21, 2025
Updated On: Friday, November 21, 2025
अहान पांडे ने अनीत पड्डा संग अपने रिश्ते पर चली आ रही चर्चाओं को तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है. ‘सैयारा’ स्टार ने साफ कहा कि अनीत मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं. वहीं करण जौहर के हालिया कमेंट ने इस चर्चा में और आग लगा दी थी.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Friday, November 21, 2025
‘सैयारा’ की धमाकेदार सफलता के बाद अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि ऑफस्क्रीन रोमांस की अफवाहें सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैलने लगीं. ग्लैमरस इवेंट्स से लेकर वायरल वीडियोज तक हर जगह इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठे. इसी बीच करण जौहर का एक बयान ने माहौल और गरमा दिया जब उन्होंने चैट शो में दोनों को बॉलीवुड का नया कपल बता दिया. अब अहान पांडे ने पहली बार इन सभी रुमर्स पर खुलकर बात की है. उन्होंने न सिर्फ अपने और अनीत के समीकरण को लेकर सच्चाई सामने रखी, बल्कि यह भी बताया कि स्क्रीन पर दिखने वाली उनकी जादुई केमिस्ट्री के पीछे क्या असली वजह है. रिश्तों, दोस्ती और सपनों की इस कहानी में आखिर अहान ने क्या कहा? और कैसे उन्होंने करण जौहर के कमेंट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी? आइए जानते हैं उनका पूरा बयान.
अहान ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस
अहान पांडे ने आखिरकार डेटिंग अफवाहों पर अपनी बात रख दी. एक ताज़ा इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि अनीत पड्डा उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने कहा, “केमिस्ट्री सिर्फ रोमांस नहीं होती. यह आराम, भरोसा और नजरिये की बात होती है. हम दोनों ने एक-दूसरे को यही महसूस कराया है.” अहान के मुताबिक, भले ही अनीत उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं, लेकिन उनके साथ जो कंफर्ट है, वह किसी और के साथ नहीं मिला.
उन्होंने बताया कि सैयारा शुरू होने से पहले दोनों को पाउलो कोएल्हो का एक ही कोट बहुत पसंद था- “सपने के सच होने की संभावना ही जिंदगी को मज़ेदार बनाती है.” अहान ने कहा कि दोनों ने यह सपना साथ देखा था और आज वह सच हो गया. उन्होंने कहा, “हमने जो साथ जिया है, वह मेरे लिए बहुत खास है.” अहान ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस वक्त सिंगल हैं. उन्होंने कहा, “मेरी पिछली रिलेशनशिप्स से मैंने सीखा है कि मेरी लव लैंग्वेज ‘सेवा के काम’ और ‘बड़े इशारे’ हैं. मैं अपनी फीलिंग्स इसी तरह दिखाता हूं.”
करण जौहर का बयान भी आया था सामने
इस पूरे मामले पर हाल ही में करण जौहर ने भी कमेंट किया था. वे सानिया मिर्जा के चैट शो में पहुंचे थे. जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में नया कपल कौन हो सकता है, तो करण ने तुरंत अहान और अनीत का नाम लिया. सानिया ने जब दोबारा पूछा “क्या सच में?” तो करण ने कहा, “उन्होंने इसे ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन हो सकता है. मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है.”
अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
इनके रिश्ते की बातें अगस्त में तब शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में अहान और अनीत मुंबई के एक डायर शोरूम से बाहर निकलते दिखे. जैसे ही वे बाहर आए, अहान ने अनीत की तरफ हाथ बढ़ाया. यहीं से लोगों ने दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियों की बातें करना शुरू कर दीं. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें दोनों एक कार में साथ बैठे दिख रहे थे. खबरें यह भी आईं कि अनीत, अहान के साथ उनकी कजिन अनन्या पांडे के घर राखी सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. वायरल रील में दोनों की स्माइल और कंफर्ट को देखकर लोग और ज्यादा कन्फर्म हो गए कि शायद कुछ चल रहा है. कुछ दिनों बाद सैयारा टीम ने मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी थी. वहां भी दोनों एक-दूसरे के साथ काफी आरामदायक दिखे. उनकी केमिस्ट्री फैंस की नज़र से बच नहीं सकी.
यह भी पढ़ें :- Helen Birthday: बर्मा से पैदल चली लड़की कैसे बनी सलमान खान की सौतेली मां? 27 साल बड़े शख्स से की थी शादी
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















