‘अखंड 2’ कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बालकृष्ण के फैंस से मांगी माफी, दिया बड़ा बयान
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Saturday, December 6, 2025
Updated On: Saturday, December 6, 2025
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंड 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज़ से कुछ ही घंटे पहले मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया. फिलहाल नई रिलीज तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है. फैंस अब अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Updated On: Saturday, December 6, 2025
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंड 2’I (Akhand 2) शुक्रवार, 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन गुरुवार शाम को मेकर्स ने बताया कि फिल्म तय समय पर रिलीज़ नहीं होगी. जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ डेट को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए. इसके जवाब में मेकर्स ने फैंस से माफ़ी मांगी और कहा कि उन्होंने फिल्म को समय पर लाने की पूरी कोशिश की थी. हालांकि, अभी तक नई रिलीज़ तारीख का कोई ऐलान नहीं हुआ है, जिससे फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है.
‘अखंड 2’ की रिलीज पर रोक, मेकर्स ने फैंस से मांगी माफ़ी
नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन गुरुवार शाम को निर्माताओं ने ऐलान किया कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज़ नहीं होगी. इस खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर नई रिलीज़ डेट पूछने लगे.
फिल्म के वितरक 14 रील्स प्लस ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सभी फैंस से माफ़ी मांगी. उन्होंने लिखा कि उन्होंने फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ अनचाही और अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से रिलीज़ रोकनी पड़ी. हालांकि, उन्होंने अभी कोई नई रिलीज़ डेट नहीं बताई है और सिर्फ इतना कहा है कि फिल्म ‘बहुत जल्द’ नई तारीख के साथ आएगी.
रिलीज़ टलने की एक बड़ी वजह कानूनी मामला बताया जा रहा है. इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने 14 रील्स एंटरटेनमेंट पर करीब ₹28 करोड़ बकाया को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में केस किया है. इसी कारण कोर्ट ने अगली मंजूरी तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है. अब फैंस को नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार है.
अखंड 2: थंडवम- जानिए फिल्म के बारे में
अखंड 2: थंडवम साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म अखंडा का दूसरा भाग है. इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर बोयापति श्रीनु कर रहे हैं. एक बार फिर नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिनके दमदार एक्शन और डायलॉग्स के लिए उन्हें जाना जाता है.
फिल्म में बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता, आधी पिनिशेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. ये सभी कलाकार फिल्म की कहानी में अलग-अलग रंग भरते नजर आएंगे.
फिल्म का म्यूजिक फेमस कंपोजर थमन एस ने तैयार किया है। इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर को पहले ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा चुका है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
‘अखंड 2: थंडवम’ में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और ड्रामा देखने को मिलेगा. दर्शकों को इस फिल्म से एक बार फिर सुपरहिट एंटरटेनमेंट की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें :- रिलीज होने से कुछ घंटे पहले क्यों रोक दी गई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंड2’ ? जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।














