41 की उम्र में फिर गूंजी किलकारी! लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दूसरी बार बनीं मम्मी, बेटे को दिया जन्म

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Friday, December 19, 2025

Updated On: Friday, December 19, 2025

कॉमेडियन Bharti Singh 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं। लाफ्टर क्वीन के घर बेटे का जन्म हुआ, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां.

कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाई और प्यार भरे मैसेज भेज रहे हैं.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Friday, December 19, 2025

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) दूसरी बार मां बन गई हैं. 41 साल की उम्र में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. बेटे के आने से भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बेहद खुश हैं और खुशी से झूम रहे हैं. कपल के घर आई इस खुशखबरी पर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ समय पहले भारती ने अपना बेबी शावर भी सेलिब्रेट किया था, जिसमें उनके कई टीवी इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हुए थे. उस पार्टी की झलकियां भी भारती ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं.

शूट पर निकलते ही बदली कहानी, अस्पताल में हुआ बेटे का जन्म

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर खुशियां आ गई हैं. दूसरी बार माता-पिता बनने पर उनके फैंस और दोस्त लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि भारती शो लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के लिए घर से निकलने वाली थीं, तभी अचानक उनका वॉटर ब्रेक हो गया. हालात को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की देखरेख में भारती ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. अचानक आई इस खुशखबरी से परिवार बेहद खुश है. बेटे के जन्म के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

बेहद खास तरीके से दी थी खुशखबरी

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बच्चे की खबर फैंस के साथ बड़े ही खास अंदाज़ में साझा की थी. भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत वादियों में शूट किए गए व्लॉग के ज़रिए किया था. इसके बाद से ही फैंस उनके बेबी के जन्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. उस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट व्लॉग में भारती ने अपनी इच्छा भी जाहिर की थी और कहा था कि वह लक्ष्मी चाहती हैं. हालांकि, अभी तक कपल ने बच्चे के आने को लेकर कोई ऑफिशियल पोस्ट या बयान साझा नहीं किया है.

पहले बच्चे का जन्म कब हुआ था?

भारती सिंह ने अपने पहले बेटे का स्वागत साल 2022 में किया था. उनके बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे घर में प्यार से गोला कहा जाता है. पहले बच्चे के जन्म के बाद ही भारती ने कई बार दूसरे बच्चे की इच्छा भी जाहिर की थी. वह अपने इंटरव्यू में मज़ाकिया अंदाज़ में कहती थीं कि इस बार उन्हें गोला नहीं बल्कि गोली चाहिए. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. शादी के बाद से दोनों ने साथ मिलकर कई रियलिटी शोज को होस्ट किया और दर्शकों का दिल जीता.

यह भी पढ़ें :- 2026 का पहला महीना होगा फुल पैसा वसूल, जनवरी में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण