करोड़ों की कमाई से कर्ज की मार तक, जब दिवालिया हुए बॉलीवुड के चमकते सितारे, जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, February 11, 2026

Updated On: Wednesday, February 11, 2026

Bollywood के सितारे जो करोड़ों कमाने के बाद कर्ज में डूबे, जानें कौन-कौन शामिल.

बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई सितारों की जिंदगी संघर्ष से भरी रही है. करोड़ों कमाने वाले कलाकार कभी गलत फैसलों, फ्लॉप फिल्मों और बिजनेस नुकसान के कारण दिवालिया हो गए. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Wednesday, February 11, 2026

Bollywood Stars Bankrupt: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही बेरहम भी है. यहां आज कोई करोड़ों में खेलता है तो कल वही सितारा कर्ज और परेशानियों में डूबा नजर आ सकता है. बड़े-बड़े बंगलों, लग्ज़री गाड़ियों और सुपरहिट फिल्मों के पीछे कई बार ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जहां सितारों ने पैसों की तंगी, कर्ज और मानसिक दबाव झेला. वक्त ने कई नामी सितारों को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां उन्हें दिवालिया होने तक का दर्द सहना पड़ा.

राजपाल यादव: हंसी के पीछे छिपा संघर्ष

कॉमेडी से लोगों को लोटपोट करने वाले राजपाल यादव खुद एक वक्त में गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए. एक फिल्म के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई. कर्ज चुकाने में नाकामी के चलते चेक बाउंस केस हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंचा. 2010 से चले आ रहे केस में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर तक करना पड़ा. इस मुश्किल घड़ी में कई सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए, लेकिन यह दौर उनके करियर का सबसे काला अध्याय बन गया.

अमिताभ बच्चन: जब महानायक भी टूट गए

अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही सफलता की तस्वीर सामने आती है, लेकिन साल 2000 में बिग बी खुद दिवालिया हो चुके थे. उनकी कंपनी एबीसीएल (ABCL) पूरी तरह डूब गई थी. हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपनी संपत्तियां तक बेचनी पड़ीं. इस बुरे वक्त में यश चोपड़ा और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ उनके लिए उम्मीद की किरण बने. ‘मोहब्बतें’ और केबीसी ने अमिताभ बच्चन को फिर से खड़ा कर दिया.

गोविंदा: राजनीति ने छीनी स्टारडम

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का करियर अचानक पटरी से उतर गया. फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखने का फैसला उनके लिए भारी पड़ गया. कुछ फिल्में प्रोड्यूस कीं, लेकिन वहां भी नुकसान झेलना पड़ा. एक इंटरव्यू में गोविंदा ने खुद माना था कि उन्हें अपने खर्च चलाने के लिए प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी थी. शोहरत के शिखर से आर्थिक तंगी तक का यह सफर बेहद दर्दनाक रहा.

जैकी श्रॉफ: दोस्ती ने थामा हाथ

भिड़ू’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ भी एक समय भारी आर्थिक संकट से गुजरे. बिजनेस में नुकसान और निजी जिम्मेदारियों के कारण हालात बिगड़ गए. कहा जाता है कि खुद को संभालने के लिए उन्हें दोस्तों से उधार लेना पड़ा. सलमान खान ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक मदद दी, बल्कि फिल्मों में काम देकर फिर से मजबूती दी. दोस्ती ने इस दौर में जैकी का साथ निभाया.

प्रीति जिंटा: जब नींद भी उड़ गई

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने एक्टिंग के बाद बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. प्रोडक्शन हाउस और आईपीएल टीम की को-ओनरशिप उनके बड़े फैसले थे, लेकिन सभी फैसले कामयाब नहीं रहे. उन्होंने कभी खुद को दिवालिया नहीं कहा, लेकिन स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब आर्थिक दबाव के चलते वो रातों को सो नहीं पाती थीं.

मिथुन चक्रवर्ती: गिरकर फिर संभले

मिथुन चक्रवर्ती कभी इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में गिने जाते थे. लेकिन ऊटी में होटल बिजनेस घाटे का सौदा साबित हुआ और फिल्मों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. आर्थिक संकट से उबरने के लिए मिथुन ने रीजनल फिल्मों और टीवी का सहारा लिया और मेहनत के दम पर वापसी की.

ए.के. हंगल: आखिरी दिनों की कड़वी सच्चाई

शोले और लगान जैसे क्लासिक किरदार निभाने वाले ए.के. हंगल ने अपने अंतिम दिन बेहद गरीबी में बिताए. हालत ऐसी थी कि मेडिकल बिल भरने तक के पैसे नहीं थे. जब उनकी आर्थिक स्थिति सामने आई, तो पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई.

सीख जो सितारों की कहानी देती है

इन सितारों की जिंदगी बताती है कि शोहरत और पैसा स्थायी नहीं होता. सही फैसले, मजबूत योजना और मुश्किल वक्त में हिम्मत ही किसी को दोबारा खड़ा कर सकती है. बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपा ये संघर्ष हर किसी के लिए एक बड़ी सीख है.

यह भी पढ़ें :- New Movie Releasing This Week (Friday, 13 February 2026): सिनेमाघरों में कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़? यहां देखें पूरी लिस्ट

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण