यूट्यूबर सौरव जोशी ने किया मंगेतर का नाम व चेहरा रिवील, जानें कौन हैं अवंतिका भट्ट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, November 18, 2025

Updated On: Tuesday, November 18, 2025

YouTuber Saurav Joshi ने मंगेतर अवंतिका भट्ट का नाम और चेहरा किया रिवील, फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता - जानें कौन हैं अवंतिका.

मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने आखिरकार अपने फैंस की लंबे समय से चल रही उत्सुकता खत्म कर दी है. महीनों तक मंगेतर का नाम और चेहरा छिपाने के बाद उन्होंने पहली बार अवंतिका भट्ट का फेस रिवील कर दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रोमांटिक तस्वीरें देखते ही सोशल मीडिया पर प्यार और बधाइयों की बाढ़ आ गई.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Tuesday, November 18, 2025

YouTuber Saurav Joshi: अगर आप यूट्यूब व्लॉग्स के शौकीन हैं, तो सौरव जोशी का नाम आपने जरूर सुना होगा. करोड़ों सब्सक्राइबर्स वाले इस लोकप्रिय व्लॉगर की निजी जिंदगी लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहती है. खासतौर पर उनकी सगाई को लेकर फैंस कई महीनों से कयास लगा रहे थे. वीडियो में उनकी मंगेतर नजर तो आती थीं, लेकिन चेहरा हमेशा मास्क से ढका हुआ रहता था. लेकिन अब सौरव ने अपने व्यूअर्स का इंतज़ार खत्म कर दिया है. उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मंगेतर अवंतिका भट्ट का नाम और चेहरा सबके सामने पेश कर दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई दोनों की तस्वीरें देखते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है. रोमांटिक फोटोज के साथ शेयर किए गए गाने ने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया है.

कौन हैं सौरव जोशी की मंगेतर अवंतिका भट्ट!

दरअसल, सौरव जोशी की मंगेतर का नाम अवंतिका भट्ट है. उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज के साथ एक रोमांटिक गाना भी डेडिकेट किया है. उस पोस्ट के नीचे उनके फॉलोअर्स काफी प्यार दिखा रहे हैं. गौरतलब है कि सौरभ जोशी ने अपनी गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर कर कमेंट बॉक्स में उन्हें टैग कर लाल दिल वाला इमोजी बनाया. उन्होंने पूरी 8 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते दिख रहें हैं. सौरभ जोशी की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं, और साथ ही बधाईयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सौरव

सौरव जोशी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. लोग उन्हें सिर्फ एक व्लॉगर नहीं बल्कि एक बेहतरीन आर्टिस्ट के रूप में भी जानते हैं. फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2017 में अपना पहला यूट्यूब चैनल “Sourav Joshi Arts” शुरू किया. इस चैनल पर वह अपनी स्केचिंग और ड्राइंग के वीडियो डालते थे. उनकी मेहनत और हुनर ने इस चैनल को काफी आगे पहुंचाया और जल्द ही उन्हें सिल्वर प्ले बटन भी मिला.

लेकिन असली पहचान उन्हें 2019 में शुरू किए गए “Sourav Joshi Vlogs” से मिली. इस चैनल में वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी दिखाते हैं- परिवार, गांव, ट्रैवल और हर छोटी-बड़ी बात. लॉकडाउन के दौरान सौरव ने “365 दिन, 365 व्लॉग” का चैलेंज पूरा किया. इस चैलेंज ने उन्हें रातोंरात देशभर में पॉपुलर बना दिया. उनकी सादगी, ईमानदारी और साफ दिल ने लोगों को उनकी तरफ खींचा.

भारत के टॉप यूट्यूबर्स में शुमार हैं सौरव

आज सौरव जोशी भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में शामिल हैं. करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनके वीडियो अरबों व्यूज़ हासिल कर चुके हैं. उनकी लोकप्रियता सिर्फ कंटेंट के कारण नहीं है, बल्कि उनके परिवार की वजह से भी है. उनका छोटा भाई पियूष हर वीडियो में अपनी मासूमियत से चमक भर देता है. वहीं उनकी मां का प्यार और पहाड़ी संस्कृति की झलक दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराती है.
सौरव की लाइफ स्टाइल भी लोगों के बीच चर्चा में रहती है. वह लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनका कार कलेक्शन अक्सर सुर्खियों में आता है. इसके बावजूद उनकी सादगी वही है. उनका बिना दिखावे वाला अंदाज ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है.

यह भी पढ़ें :- New Movie Releasing This Week (Friday, 21 November 2025): सिनेमाघरों में कौन सी फ़िल्में होंगी रिलीज़? यहां देखें पूरी लिस्ट!

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण