घाटी में आतंकियों के बुलेट का जवाब ईवीएम के बटन से

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Tuesday, May 21, 2024

Last Updated On: Tuesday, May 21, 2024

panchve charan me 49 seato par loksabha chunav
panchve charan me 49 seato par loksabha chunav

लोकसभा चुनाव के इस चरण में आठ राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हुई है। इस चरण में भी कश्मीर घाटी में बंपर वोटिंग की खबर आई है। यहां वोटिंग का आंकड़ा 60 प्रतिशत को छू सकता है।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Tuesday, May 21, 2024



लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें चरण का मतदान शाम छह बजे संपन्न हो गया है। कुछ मतदान केंद्रों पर सात बजे भी मतदाताओं की लाइन देखी गई है। इसलिए चुनाव आयोग ने मतदान संपन्न होने के बाद अभी संभावित आंकड़े जारी नहीं किये हैं। शाम पांच बजे तक के आंकड़े के मुताबिक करीब 58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आज आठ राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही आज ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान संपन्न हो गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हुई है। इस चरण में भी कश्मीर घाटी में बंपर वोटिंग की खबर आई है।

आज पांच बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है। यहां 73 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। सबसे काम मतदान महाराष्ट्र में हुआ है। यहां करीब 49 प्रतिशत मतदान हुआ है।पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 12 प्रतिशत यानी 82 महिला उम्मीदवारों के भी भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। आज के चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों के चुनावी भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज होकर शिल्ड हो गया है। आज जिन केंद्रीय मंत्रियों के भाग्यों का फैसला हुआ, उनमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि शामिल हैं। विपक्ष के भी कई बड़े नेताओं का भी आज चुनाव था। इनमें रायबरेली से राहुल गांधी, कश्मीर घाटी के बारामुला से उमर अब्द्दुल्ला, सारण से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आदि शामिल थे।

ghati me aatankiyo ke bullet ka jawab evm ke button se

यह आम चुनाव सात चरणों में हो रहा है। आज यानी 20 मई को पांचवें चरण में जिन-जिन राज्यों के 49 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन के अलावा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक और दूसरे केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग हुई खत्म हो गई। पांचवें चरण में केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष के बड़े नेताओं के अलावा एनडीए के भी कई बड़े नेताओं के सीटों पर भी मतदान हुआ। इनमें लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। इस चरण में भी इन सभी बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। पांचवें चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही कुल 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया।

आज के चरण में बंगाल के कुछ केंद्रों पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आई है। इसके अलावा मुंबई के एक मतदान केंद्र पर शिव सेना (उद्धव गुट) के कार्यकर्त्ता डमी ईवीएम अपने पास रखे हुए थे। इस वजह से शिव सेना (उद्धव गुट) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान के बीच ही पश्चिम बंगाल से एक और खबर आई। इसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे छोटे भाई बाबून बनर्जी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण अपना वोट नहीं डाल सके।

खबर के मुताबिक बाबुन हावड़ा शहर के मतदाता हैं। वे मतदान केंद्र पर भी गए। लेकिन उन्हें वहां पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। बाबुन बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन, बंगाल हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ-साथ बंगाल बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव और टीएमसी के खेल विंग के प्रभारी भी हैं। इस खबर पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु सेन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग इसे देख रहा है। यह कैसे हुआ, इसे आयोग ही बता सकता है।

इस चरण में सब की नजर कश्मीर घाटी के बारमूला सीट पर हो रहे मतदान पर टिकी थी। दरअसल, दो दिन पूर्व ही यहां एक आतंकी घटना हुई थी। जिसमें दो आतंकी ढेर हुए थे। इसके अलावा बारामुला के दो दिन पहले पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। उस समय यही कहा जा रहा था कि यह आतंकी घटना मतदाताओं में डर पैदा करने के लिए हुई। लेकिन आज बारामुला के मतदाताओं ने आतंकियों के बुलेट का जवाब ईवीएम का बटन दबा कर दिया है। पांच बजे तक यहां 54 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा 60 प्रतिशत को छू सकता है। पिछले चुनाव में यहां करीब 35 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2014 के आम चुनाव में इस सीट पर 39 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ था। वहीं 2009 में करीब 42 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें